CWG 2018 : इस क्रिकेटर के भाई ने कॉमनवेल्थ गेम्स खेलों में जीता स्वर्ण पदक

Webdunia
गुरुवार, 12 अप्रैल 2018 (11:04 IST)
गोल्ड कोस्ट। क्रिकेटर मिशेल स्टार्क का छोटा भाई और एलिस हीली का देवर- राष्ट्रमंडल खेलों का चैम्पियन ऑस्ट्रेलियाई ऊंची कूद एथलीट ब्रैंडन स्टार्क का भले ही क्रिकेट से रिश्ता हो लेकिन इस खेल के बारे में उससे पूछो तो उसका कहना है, ना, यह मेरा खेल नहीं है।

स्टार्क ने 2.32 मीटर की कूद से अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ पदक हासिल किया, इससे पहले उन्होंने 2010 युवा ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीता था।  हर प्रयास में स्टार्क को दर्शकों का समर्थन मिल रहा था और उसने क्रिकेट रिश्ते पर सभी सवालों का ज्यादातर हंसकर जवाब दिया। 

कुछ भारतीय पत्रकार राष्ट्रमंडल खेलों को कवर कर रहे हैं, इसलिए मिशेल स्टार्क पर सवाल तो लाजमी ही था।  क्रिकेट पर सवाल पर स्टार्क ने कहा, मैं क्रिकेट नहीं देखता। यह मेरे भाई का खेल है। जब मैं छोटा था, तब मैं इसे खेलता था लेकिन यह मेरा खेल नहीं है। जब हम छोटे थे तो हम अपने घर में इसे खेलते थे। मिशेल अभी पैर की चोट से उबर रहे हैं और इसी कारण इंडियन प्रीमियर लीग में भी शिरकत नहीं कर पा रहे हैं।  ब्रैंड की भाभी एलिसा ने हाल में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के साथ भारत का दौरा किया और उन्होंने भारत के खिलाफ मैच में एक शतक भी जड़ा था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख