CWG 2018 : अफ्रीकी देशों के 13 खिलाड़ी लापता

Webdunia
गुरुवार, 12 अप्रैल 2018 (11:01 IST)
गोल्ड कोस्ट। राष्ट्रमंडल खेलों से कैमरुन के 8 खिलाड़ी गायब होने के बाद अब 5 और अफ्रीकी खिलाड़ियों के लापता होने की खबर है। आयोजकों ने कहा कि रवांडा और युगांडा के खिलाड़ी लापता हैं जबकि सियेरा लियोन के 2 स्क्वॉश खिलाड़ियों का भी पता नहीं चल  रहा।
 
राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के मुख्य कार्यकारी डेविड ग्रेवेमबर्ग ने कहा कि हम सावधानी से इस पर गौर कर रहे हैं। जिनके पास वीजा है, वे यहां रुकने के हकदार हैं लेकिन वीजा अवधि से ज्यादा रुकने का मसला होने पर कदम उठाना होगा या अगर किसी ने राजकीय संरक्षण के लिए आवेदन तो नहीं किया है।
 
उन्होंने कहा कि हमारा फोकस इन खिलाड़ियों को तलाशने में मदद करना है। सिडनी ओलंपिक 2000 के बाद 100 से ज्यादा खिलाड़ी वीजा अवधि से ज्यादा रुक गए थे। इन राष्ट्रमंडल खेलों में खिलाड़ियों का वीजा 15 मई तक का है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा को कहा 'मोटा' और खराब कप्तान, पार्टी ने तुरंत लिया एक्शन

यह हमारा घर नहीं है, यह दुबई है! पिच पर सवाल उठाने वालों को रोहित शर्मा ने दिया करारा जवाब

कांग्रेस और TMC को खिलाड़ियों को अकेला छोड़ देना चाहिए : खेल मंत्री मांडविया ने कांग्रेस प्रवक्ता को दिया तीखा जवाब

अपने 300वें वनडे मैच में विराट ने छुए बापू के पैर, वजह उड़ा देगी आपके भी होश [WATCH]

कोलकाता नाइटराइडर्स ने बनाया अजिंक्य रहाणे को टीम का कप्तान

अगला लेख