बैडमिंटन में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा भारत

Webdunia
बुधवार, 4 अप्रैल 2018 (22:53 IST)
गोल्ड कोस्ट। ओलम्पिक रजत विजेता पीवी सिंधू, पूर्व नंबर एक साइना नेहवाल और देश के शीर्ष पुरुष खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत की मौजूदगी में भारत गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में इस बार स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा।


भारत ने पिछले ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित चार पदक जीते थे। भारत को बैडमिंटन का यह ऐतिहासिक स्वर्ण पदक परुपल्ली कश्यप ने पुरुष एकल में दिलाया था। गोल्ड कोस्ट में मिश्रित टीम मुकाबले गुरुवार से शुरू हो रहे हैं। भारत को कल श्रीलंका और पकिस्तान से भिड़ना है और भारत को 'ए' दोनों मुकाबले जीतने में कोई परेशानी नहीं होगी।

टीम मुकाबले नौ अप्रैल तक चलेंगे जबकि व्यक्तिगत मुकाबले 10 से 15 अप्रैल तक खेले जाएंगे। टीम मुकाबलों में भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती मलेशिया की रहेगी, जिसने 2006, 2010 और 2014 में लगातार टीम स्वर्ण जीते हैं। लेकिन भारतीय टीम इस बार जितनी मजबूत दिखाई दे रही है उतनी पहले कभी नहीं दिखाई दी थी।

पुरुष एकल में भारत का दारोमदार किदाम्बी श्रीकांत और एचएस प्रणय तथा महिला एकल में सिंधू और साइना पर रहेगा जबकि पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसैराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, महिला युगल जोड़ी अश्विनी पोन्नप्पा और एन सिक्की रेड्डी तथा और मिश्रित युगल में प्रणव जेरी चोपड़ा और सिक्की रेड्डी अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

भारत को मलेशिया के अलावा इंग्लैंड से भी चुनौती मिलेगी। भारत टॉप सीड होने के कारण ग्रुप 'ए' में शीर्ष पर है और उसके ग्रुप में स्कॉटलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं जो विश्व बैडमिंटन के स्तर के लिहाज से भारत से काफी पीछे हैं।

स्कॉटलैंड की टीम में सिर्फ विश्व की 16 वें नंबर की खिलाड़ी कर्स्टी गिलमूर के रूप में एकमात्र सशक्त खिलाड़ी है। मिश्रित टीम इवेंट सुदीरमन कप की तरह खेला जाता है, जिसमें पुरुष और महिला एकल तथा युगल और मिश्रित युगल मैच होता है। दूसरी सीड मलेशिया के ग्रुप 'डी' में कनाडा, सेशेल्स और घाना हैं जबकि सिंगापुर और इंग्लैंड ग्रुप 'बी' और 'सी' की अन्य मजबूत टीमें हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

Rapid and Blitz 2024 : प्रज्ञानानंदा चौथे स्थान पर रहे, कार्लसन ने सुपरबेट टूर्नामेंट जीता

RCB के खिलाफ इस तरह हारी दिल्ली, प्लेऑफ की जंग हुई दिलचस्प

Gujarat Titans का करो या मरो मुकाबले में मजबूत KKR से सामना

पाटीदार और दयाल ने RCB को लगातार पांचवीं जीत दिलाई

पाटीदार का अर्धशतक, RCB ने दिल्ली को 188 रन का लक्ष्य दिया

अगला लेख