CWG 2018 : मनिका बत्रा ने स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा

Webdunia
शनिवार, 14 अप्रैल 2018 (17:37 IST)
गोल्ड कोस्ट। मनिका बत्रा ने शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में टेबल टेनिस की महिला एकल स्पर्धा में भारत के लिए अब तक का पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने फाइनल में सिंगापुर की यू मेंग्यू को 4-0 से शिकस्त देकर मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता।


मनिका ने इससे पहले महिला टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी। इससे पहले शनिवार को मनिका ने सेमीफाइनल में दुनिया की चौथी नंबर की खिलाड़ी फेंग तियानवेई को 4-3 से हराकर साबित कर दिया कि टीम स्पर्धा में सिंगापुर की खिलाड़ी के खिलाफ उनकी जीत कोई तुक्का नहीं थी।

2 स्वर्ण के अलावा 22 वर्षीय मनिका ने अनुभवी खिलाड़ी मौमा दास के साथ मिलकर देश के लिए महिला युगल में अब तक का पहला रजत पदक भी जीता। वे अब रविवार को मिश्रित युगल का कांस्य पदक मैच खेलेंगी और उसमें जीत के साथ अपने खाते में 1 और पदक जोड़ सकती हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख