CWG 2018 : पहलवान मौसम खत्री ने जीता रजत

Webdunia
शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018 (18:04 IST)
गोल्ड कोस्ट। भारतीय पहलवान मौसम खत्री यहां शुक्रवार को 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के 97 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में अपने अनुभव का इस्तेमाल करने में नाकाम रहे और दक्षिण अफ्रीका के मार्टिन ऐरास्मस से हारकर उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।


हरियाणा के 27 वर्षीय खिलाड़ी के मुकाबले 23 साल के एरास्मस बेहतर नियंत्रण में दिखे और उन्होंने यहां के करारा स्पोर्ट्स एरिना में मुकाबला 12-2 के स्कोर पर पहुंचने के बाद तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर मैच जीत लिया।

इससे पहले खत्री ने क्वार्टर फाइनल में साइप्रस के एलेक्सियो कौसलिदिस और सेमीफाइनल में नाइजीरिया के सोसो तमारो को हराया था।

उन्होंने 2010 एशियाई खेलों में कांस्य जीता था और 2009 एवं 2011 में 2 बार राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप जीत दर्ज की थी। उन्होंने साथ ही पिछले साल जोहानसबर्ग में हुए राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस चुनी गेंदबाजी (Video)

जो कर रहे थे MS Dhoni के 9वें नंबर पर आने की आलोचना, पछतावा होगा उन्हें कारण जानकर

T20I World Cup Final होगा India vs West Indies, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

अहमदाबाद में जन्मा यह 36 वर्षीय अमेरिकी क्रिकेटर करता है फार्मा कंपनी में नौकरी (Video)

सर रविंद्र जड़ेजा ने धर्मपत्नी रिवाबा जड़ेजा के साथ दिया जामनगर में वोट

अगला लेख