कोविड-19: आनंद, हंपी धन राशि इकट्ठा करने के लिए ऑनलाइन प्रदर्शनी मैच खेलेंगे

Webdunia
शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (21:24 IST)
चेन्नई। पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद और 5 अन्य प्रमुख भारतीय खिलाड़ी कोविड-19 के खिलाफ देश की लड़ाई के लिए धन जुटाने के लिए 11 अप्रैल को ऑनलाइन शतरंज प्रदर्शनी मुकाबले में भाग लेंगे।
 
भारतीय खिलाड़ी चेस डाट काम पोर्टल के माध्यम से दुनिया भर के खिलाड़ी से भिड़ेंगे।आनंद के अलावा भारत के दूसरे नंबर के खिलाड़ी विदित एस गुजराती, पी हरिकृष्णा, भास्करन अधिबान (सभी ग्रैंडमास्टर्स) के साथ देश की शीर्ष 2 महिला खिलाड़ी कोनेरू हंपी और द्रोणावल्ली हरिका 20 बोर्ड वाली इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। 
 
इस आयोजन का सीधा प्रसारण चेसडाटकाम/टीवी पर होगा जहां किए गए सभी दान को ‘पीएम केयर्स’ कोष में दिया जाएगा।कोरोना वायरस महामारी के कारण यात्रा प्रतिबंधों के कारण जर्मनी में फंसे आनंद ने ट्वीट किया, ‘कोविड-19 राहत के लिए भारतीय शतरंज समुदाय की कोशिश का समर्थन करें।’ 
 
इस आयोजन में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के पास चेस डॉट ब्लिट्ज या एफआईडीई मानक रेटिंग 2000 से कम अंक होने चाहिए। 
 
उनके पास पंजीकरण के समय दान करने का विकल्प होगा।आनंद के खिलाफ खेल सुनिश्चित करने के लिए कम से कम 150 डॉलर का दान करना होगा। हालांकि खिलाड़ी 25 डॉलर देकर पंजीकरण कराकर छह में से दो भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ खेल सकते है जिसमें एक आनंद भी हो सकते हैं। 
 
आनंद के खिलाफ खेलने के लिए सिर्फ 5 स्थान बचे हुए हैं।इसके अलावा सबसे अधिक दान करने वाले तीन लोगों को आनंद के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा।हरिका ने कहा, ‘यह शानदार है कि हम घर से खेल सकते हैं और किसी अच्छे काम के लिए धन इकट्ठा कर सकते हैं।’ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख