Hanuman Chalisa

डेविस कप मुकाबले से हटे यूकी भांबरी

Webdunia
सोमवार, 26 मार्च 2018 (15:03 IST)
दिल्ली। भारत के शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी यूकी भांबरी पेट संबंधी बीमारी के कारण चीन के खिलाफ होने वाले डेविस कप मुकाबले से हट गए हैं। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) चयन समिति ने उनके स्थान पर विश्व के 246वें नंबर के खिलाड़ी प्रजनेश को टीम में चुना है।

भारत पिछले साल सितंबर में विश्व ग्रुप प्लेऑफ में मेजबान कनाडा से 2-3 से हार गया था। उसे पहले दौर में बाई मिली और उसे फिर से विदेशी सरजमीं पर खेलना होगा। भारत 6 से 7 अप्रैल के बीच तियानजिन में एशियाई-ओसनिया ग्रुप 1 में चीन का सामना करेगा।

भारतीय टीम में एकल में रामकुमार रामनाथन और सुमीत नागल शामिल हैं। लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना युगल में भारतीय चुनौती पेश करेंगे। भारत ने 2014 के बाद विश्व ग्रुप में पहुंचने के 4 बार प्रयास किए लेकिन उसे क्रमश: सर्बिया, चेक गणराज्य, स्पेन और कनाडा से हार का सामना करना पड़ा।

यूकी का हटना भारत के लिए झटका है, क्योंकि उन्होंने हाल में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में विश्व में 12वें नंबर के लुकास पोउली को हराया था। वे मियामी ओपन के भी दूसरे दौर में पहुंचे, जहां उन्हें अमेरिका के जैक सॉक से 6-3, 6-7 से हार का सामना करना पड़ा। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख