फीफा विश्वकप में पॉवरफुल फ्रांस के सामने होगी न्यू कैलेडोनिया

Webdunia
शनिवार, 7 अक्टूबर 2017 (18:47 IST)
गुवाहाटी। यूरोप की शक्तिशाली टीम फ्रांस के सामने रविवार को यहां पदार्पण कर रही न्यू कैलेडोनिया फीफा अंडर-17 विश्वकप में अपनी छाप छोड़ने के इरादे से उतरेगी।
 
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में काफी मजबूत मानी जाने वाली फीफा टीम को अंडर-17 वर्ग में खास सफलता नहीं मिली है। हालांकि टीम यूरो अंडर-17 में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी और पहली बार फीफा टूर्नामेंट खेल रही न्यू कैलेडोनिया के सामने वह अधिक आत्मविश्वास के साथ खेल सकती है।
 
ग्रुप ई में फ्रांस और जापान को पसंदीदा माना जा रहा है जबकि इसी ग्रुप में होंडुरास की टीम भी शामिल है। वर्ष 2001 संस्करण में विजेता रही फ्रांस अंडर-17 टूर्नामेंट में केवल 5 बार ही खेलने उतरा है जबकि वह 2015 में अंतिम-16 राउंड में ही बाहर हो गई थी। 
 
फ्रांस की टीम यूरोप से क्वालीफाई करने वाली आखिरी टीम है और ओलंपिक लियोन तथा पेरिस सेंट जर्मेन जैसे क्लबों के साथ ट्रेनिंग करके भारत पहुंची है। टीम में स्ट्राइकर अमीन गौरी अहम खिलाड़ी होंगे, जो यूरो चैंपियनशिप में 8 गोल कर सबसे सफल रहे थे। 
 
हालांकि न्यू कैलेडोनिया के लिए यह एक नया अनुभव होगा, जो नोएडा से भी छोटा देश है और पहली बार फुटबॉल विश्वकप में खेल रहा है, वहीं गुवाहाटी में ही जापान और होंडुरास इसी मैदान पर अन्य ग्रुप ई मैच में खेलने उतरेंगे जहां जापान जीत का प्रबल दावेदार रहेगा। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख