Hanuman Chalisa

नियमों में बदलाव के बीडब्ल्यूएफ के प्रस्ताव से प्रणय नाखुश

Webdunia
बुधवार, 28 फ़रवरी 2018 (14:44 IST)
नई दिल्ली। भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव और कोर्ट पर कोचिंग में कटौती के विश्व बैडमिंटन महासंघ के प्रस्ताव से खुश नहीं हैं और उन्होंने कहा कि इससे खेल की ब्रांड वैल्यू में बढ़ोतरी नहीं होगी।
 
 
बीडब्ल्यूएफ परिषद ने प्रस्ताव रखा है कि 11 अंक के लेमन ब्रेक और हर गेम के आखिर तक कोर्ट पर मिलने वाली कोचिंग में कटौती की जाए। इसमें यह भी सुझाव दिया गया है कि अंकों के बीच लिए जाने वाले समय में भी कटौती की जाए। मई में बैंकॉक में बीडब्ल्यूएफ की सालाना आम बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा।
 
प्रणय ने कहा कि बैडमिंटन काफी तेज रफ्तार खेल है और ब्रेक नहीं मिलने पर आपके पास सांस लेने की भी फुर्सत नहीं होती। आप पसीना नहीं सुखा सकते, पानी नहीं पी सकते, ये सभी नियम खिलाड़ियों के खिलाफ हैं।
 
उन्होंने कहा कि कई बार हालात अनुकूल नहीं होते तो आपको कोचों की जरूरत पड़ती है, क्योंकि वे ही सबसे अच्छे से बता सकते हैं। इसके अलावा मौजूदा 3 गेम के ढांचे को बेस्ट ऑफ फाइव में बदलने का भी प्रस्ताव है। प्रणय ने कहा कि मैं इस प्रारूप का पक्षधर नहीं हूं, क्योंकि 21 प्वॉइंट का प्रारूप उबाऊ नहीं है। यह उनके लिए फायदेमंद होगा, जो फिट नहीं हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख