भारत ने अंडर-20 कोटिफ कप में अर्जेंटीना 2-1 को हराया

Webdunia
सोमवार, 6 अगस्त 2018 (15:39 IST)
वालेंशिया। भारतीय अंडर-20 टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 10 खिलाड़ियों तक सिमटने के बावजूद कोटिफ कप फुटबॉल टूर्नामेंट में पारंपरिक दिग्गज अर्जेंटीना को 2-1 से हरा दिया।
 
 
भारत के लिए दीपक टांगड़ी ने चौथे और अनवर अली ने 68वें मिनट में गोल किए। भारत ने छह बार की अंडर-20 विश्व चैम्पियन टीम को हराया जिसके कोच 2006 के विश्व कप खिलाड़ी लियोनेल स्कालोनी और पूर्व स्टार मिडफील्डर पाब्लो ऐमार हैं। 
 
फ्लायड पिंटो की भारतीय टीम मर्शिया से 0-2 और मौरिशानिया से 0-3 से हार गई थी। पिछले मैच में उसने वेनेजुएला से गोलरहित ड्रॉ खेला।
 
पिंटो ने मैच के बाद से कहा, इस जीत से भारतीय फुटबॉल को विश्व स्तर पर और सम्मान मिलेगा। इससे हमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ नियमित तौर पर और खेलने के मौके मिलेंगे। 
 
टांगड़ी ने एन मीताइ के कार्नर शॉट पर गेंद को लपकते हुए हेडर पर पहला गोल किया। इसके बाद भारत ने काफी आक्रामक खेल दिखाया। दूसरे हॉफ की शुरुआत में ही अली ने कप्तान अमरजीत सिंह के पास पर मूव बनाया लेकिन उसे गोल में नहीं बदल सके। 
 
भारत को दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा क्योंकि अनिकेत जाधव को 54वें मिनट में लालकार्ड दिखाया गया था। अर्जेंटीना ने आखिरी मिनटों में एकमात्र गोल किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख