भारत टोक्यो ओलंपिक में खिलाड़ियों का पूरा समर्थन करेगा : कोविंद

Webdunia
शनिवार, 25 जनवरी 2020 (23:13 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि 24 जुलाई से 9 अगस्त तक आयोजित 2020 टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का देशवासी दिल से समर्थन करेंगे। 
 
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के नाम अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि ओलंपिक 2020 की खेल प्रतियोगिताओं में, भारतीय दल के साथ करोड़ों देशवासियों की शुभकामनाओं और समर्थन की ताकत मौजूद रहेगी। 
 
उन्होंने कहा, ‘इसी वर्ष टोक्यो में ओलंपिक खेल आयोजित होने जा रहे हैं। पारंपरिक रूप से, कई खेलों में, भारत अच्छा प्रदर्शन करता रहा है। हमारे खिलाड़ियों और एथलीटों की नई पीढ़ी ने, हाल के वर्षों में, अनेक खेल प्रतियोगिताओं में देश का नाम ऊंचा किया है।’ 
 
राष्ट्रपति ने कहा, ‘ओलंपिक 2020 की खेल प्रतियोगिताओं में, भारतीय दल के साथ करोड़ों देशवासियों की शुभकामनाओं और समर्थन की ताकत मौजूद रहेगी।’ 
 
भारतीय खिलाड़ियों ने 1920 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के हर संस्करण में भाग लिया है। हालांकि उन्होंने अपनी आधिकारिक उपस्थिति पेरिस में 1900 के खेलों में दर्ज कराई थी। 
 
4 साल में एक बार होने वाले इस प्रतियोगिता के शुरू होने में लगभग 6 महीने बचे हैं और भारतीय ओलंपिक संघ को उम्मीद है कि वह जापानी राजधानी में कम से कम 120-125 खिलाड़ियों का दल भेजेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

Rapid and Blitz 2024 : प्रज्ञानानंदा चौथे स्थान पर रहे, कार्लसन ने सुपरबेट टूर्नामेंट जीता

RCB के खिलाफ इस तरह हारी दिल्ली, प्लेऑफ की जंग हुई दिलचस्प

Gujarat Titans का करो या मरो मुकाबले में मजबूत KKR से सामना

पाटीदार और दयाल ने RCB को लगातार पांचवीं जीत दिलाई

पाटीदार का अर्धशतक, RCB ने दिल्ली को 188 रन का लक्ष्य दिया

अगला लेख