भारत ने एशियाई योगासन खेल चैंपियनशिप में 83 स्वर्ण पदक जीते

WD Sports Desk
सोमवार, 28 अप्रैल 2025 (12:37 IST)
(Credit : X/ Mansukh Mandaviya)

2nd Asian Yogasana Championship: भारत ने उम्मीद के मुताबिक एशियाई योगासन खेल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया और रविवार को रिकॉर्ड 83 स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत ने तीन रजत और एक कांस्य पदक भी जीते जिससे 87 पदकों के साथ मेजबान जापान से काफी आगे रहा। जापान ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते।
 
इस चैंपियनशिप में नेपाल, श्रीलंका और उज्बेकिस्तान सहित 21 से अधिक देशों ने हिस्सा लिया।
 
योगासन भारत के अध्यक्ष उदित शेठ ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह खेल तेजी से आगे बढ़ रहा है इसलिए हमारे सामने बहुत सारी प्रतिस्पर्धाएं हैं और हमें अपनी उत्कृष्टता को बनाए रखने की जरूरत है। टीम इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन किया। ’’
 
उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, थाईलैंड, कजाकिस्तान और भूटान जैसे देशों ने भी शानदार प्रदर्शन किया जिससे एशिया भर में प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में योगासन की बढ़ती लोकप्रियता उजागर हुई।
<

#TeamIndia created history at 2nd Asian Yogasana Sport Championship 2025! ????

India???????? scripted history at the 2nd Asian Yogasana Sport Championship 2025. Our team clinched a total of 87 medals, securing the overall title.

A proud moment celebrating the spirit of #Yoga!… pic.twitter.com/jjtbJ8Unsp

— SAI Media (@Media_SAI) April 28, 2025 >
चैंपियनशिप का समापन एक भव्य समापन समारोह के साथ हुआ जिसमें कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​और दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय चौधरी के साथ एशियाई और विश्व योगासन महासंघों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।  (भाषा)
 

ALSO READ: भारत के 14 मुक्केबाज अंडर-15 और अंडर-17 एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख