खराब फार्म से उबरीं दीपिका कुमारी, विश्व कप में जीता 'स्वर्ण'

Webdunia
सोमवार, 25 जून 2018 (11:43 IST)
साल्ट लेक सिटी (अमेरिका)। भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने खराब फार्म से उबरकर रविवार को यहां विश्व कप (तीसरा चरण) में महिला रिकर्व में स्वर्ण पदक जीता। दीपिका ने फाइनल में जर्मनी की मिशेली क्रोपेन को 7-3 से हराया और इस तरह से छह साल बाद विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता।


विश्व कप फाइनल में चार बार की रजत पदक विजेता (2011, 2012, 2013 और 2015) ने इस जीत से तुर्की के सैमसन में होने वाले तीरंदाजी विश्व कप फाइनल के लिए स्वत: ही क्वालीफाई कर दिया। सत्र की आखिरी प्रतियोगिता में वे सातवीं बार देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। दीपिका ने इससे पहले अंताल्या में 2012 में खिताबी जीत हासिल की थी।

उन्होंने कहा, जब मैंने यह स्वर्ण पदक जीता तो मैंने यही कहा, आखिरकार मैं सफल रही। भारतीय खिलाड़ी ने संभावित 30 अंकों में से 29 अंक बनाकर शुरुआत की और 2-0 की बढ़त बना ली। उन्होंने इसके बाद क्रोपेन के साथ अंक बांटे। जर्मन खिलाड़ी ने तीसरा सेट जीतकर मैच 3-3 से बराबर कर दिया। दीपिका ने इसके बाद 29 और 27 के स्कोर पर चौथा और पांचवां सेट जीता। इस बीच क्रोपेन का स्कोर 26 रहा। इस तरह से भारतीय खिलाड़ी ने 7-3 से मैच अपने नाम किया।

दीपिका ने कहा, मैं दोहरा रही थी कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करो। अपने खेल का लुत्फ उठाओ और जीत या हार को भूल जाओ। चीनी ताइपै की तान या तिंग ने महिला रिकर्व का कांस्य पदक जीता। दीपिका को हालांकि रिकर्व मिश्रित युगल में निराशा हाथ लगी। उनकी और अतनु दास की जोड़ी कांस्य पदक के प्लेऑफ मैच में चीनी ताइपै की तांग चीह चुन और तान या तिंग से 4-5 से हार गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख