पी आर श्रीजेश की जगह अब यह खिलाड़ी होगा हॉकी इंडिया का गोलकीपर

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये भारतीय हॉकी टीम का ऐलान

WD Sports Desk
बुधवार, 28 अगस्त 2024 (14:07 IST)
पी आर श्रीजेश के संन्यास के बाद आगामी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये कृशन बहादुर पाठक को हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली 18 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम का मुख्य गोलकीपर बनाया गया है।भारत के अलावा टूर्नामेंट में कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान और मेजबान चीन भाग लेंगे। यह टूर्नामेंट आठ से 17 सितंबर तक खेला जायेगा।

श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक जीतने के बाद हॉकी को अलविदा कह दिया था।पेरिस ओलंपिक में भारत के स्टैंडबाय गोलकीपर रहे पाठक अब मुख्य गोलकीपर होंगे जबकि सूरज करकेरा रिजर्व गोलकीपर रहेंगे।

अनुभवी मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद को उपकप्तान बनाया गया है। नियमित उपकप्तान हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, शमशेर सिंह और गुरजंत सिंह को आराम दिया गया है।

भारत के उदीयमान ड्रैग फ्लिकर जुगराज सिंह जूनियर के लिये भी यह सुनहरा मौका होगा। वह प्रो लीग में अपनी प्रतिभा की बानगी दे चुके हैं। अराइजीत सिंह हुंडल टीम में तीसरे ड्रैग फ्लिकर होंगे।

डिफेंस का जिम्मा जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, संजय और सुमित पर होगा। वहीं मिडफील्ड में राजकुमार पाल, नीलाकांता शर्मा, मनप्रीत सिंह और मोहम्मद राहील होंगे। फॉरवर्ड पंक्ति में अभिषेक, सुखजीत सिंह, हुंडल, जूनियर टीम के कप्तान उत्तम सिंह और गुरजोत सिंह रहेंगे।

पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता टीम के दस सदस्य इस टीम में हैं।कोच क्रेग फुल्टोन ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी एक बयान में कहा ,‘‘ हमारे लिये यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। टीम पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने का जश्न मनाने के बाद शिविर में लौट आई है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले कुछ सप्ताह शानदार रहे जब टीम को बेशुमार प्यार मिला। हमें उम्मीद है कि यह समर्थन आगे भी जारी रहेगा । एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी से नया ओलंपिक चक्र शुरू हो रहा है और हम चुनौती के लिये तैयार हैं।’’

गोलकीपर : कृशन बहादुर पाठक, सूरज करकेरा

डिफेंडर : जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, संजय और सुमित

मिडफील्डर : राजकुमार पाल, नीलाकांता शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह और मोहम्मद राहील

फॉरवर्ड : अभिषेक, सुखजीत सिंह, अराइजीत सिंह हुंडल, जूनियर टीम के कप्तान उत्तम सिंह और गुरजोत सिंह

मुख्य कोच : क्रेग फुल्टोन।<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

रावलपिंडी में दफन हुआ पाकिस्तान क्रिकेट, फैंस का गुस्सा फूटा नामी खिलाड़ियों पर

मीठे से की तौबा, रतजगे भी किये, सुमित के स्वर्ण के पीछे बलिदानों की दास्तां (Video)

BANvsPAK टेस्ट सीरीज में पाक का सूपड़ा साफ होने के बाद गुस्से में यह पूर्व क्रिकेटर्स

2009 में ट्रेन दुर्घटना में खोया पैर, महीनों रहा बिस्तर पर, IITian ने अब जीता गोल्ड

बांग्लादेश से घर पर शर्मसार होने के बाद यह कहा पाकिस्तानी कप्तान ने (Video)

सभी देखें

नवीनतम

बेटे आजम खान के साथ नाइंसाफी पर फूटा पूर्व पाकिस्तानी कप्तान का गुस्सा, रमीज राजा को ठहराया दोषी

अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट एक भी गेंद फेंके बगैर हुआ रद्द

दलीप ट्रॉफी: इशान किशन ने शतक के साथ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यादगार वापसी की

शम्स मुलानी शतक के करीब, भारत ए के स्टंप तक आठ विकेट पर 288 रन

विराट कोहली ने क्रिकेट को बदलने में बड़ी भूमिका निभाई: रिकी पोंटिंग (Video)

अगला लेख