भारतीय हॉकी टीम ओडिशा की धरती पर रच सकती है इतिहास

Webdunia
मंगलवार, 11 दिसंबर 2018 (18:18 IST)
भुवनेश्वर। आखिरी मिनटों में गोल गंवाने की कमजोरी से बचने के लिए डिफेंडरों को पोजिशनिंग दुरुस्त रखने की सलाह देते हुए भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की ने कहा कि मौजूदा टीम 43 बरस बाद विश्व कप में पदक जीतकर इतिहास रच सकती है।


मौजूदा विश्व कप में अभी तक अपराजेय भारतीय हॉकी टीम ने लीग चरण में शीर्ष पर रहकर क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया जहां उसका सामना दुनिया की चौथे नंबर की टीम नीदरलैंड से हो सकता है। नीदरलैंड को कनाडा से क्रॉसओवर मैच खेलना है। कभी भारतीय हॉकी की दीवार कहे जाने वाले महान डिफेंडर टिर्की ने कहा कि मौजूदा भारतीय टीम दुनिया की किसी भी टीम को हराने का माद्दा रखती है लेकिन उसे आक्रामक हॉकी खेलने के साथ् अपने डिफेंस को भी मजबूत रखना होगा।

टिर्की ने कहा, अभी तक हमने शानदार हॉकी खेली है और बेल्जियम जैसी मजबूत टीम के पूल में रहते सीधे क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया जो अच्छा संकेत है। हमने मैदानी गोल के साथ अहम मैचों में पेनल्टी कार्नर पर भी गोल किए हैं लिहाजा हर विभाग में प्रदर्शन विश्व स्तरीय रहा है।

उन्होंने कहा कि कोच हरेंद्र सिंह की इस टीम की खूबी उसकी फिटनेस है जो उसे अतीत की टीमों से बेहतर करती है। उन्होंने कहा, भारतीय टीम की फिटनेस काबिले तारीफ है। खिलाड़ियों की मूवमेंट, रनिंग और रिफ्लैक्सेस अच्छे हैं और इससे प्रदर्शन में काफी फर्क आया है।

भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके टिर्की ने कहा, नीदरलैंड दुनिया की सबसे आक्रामक टीमों में से है लेकिन भारतीय टीम अब शीर्ष टीमों को हरा रही है। हमें बस आखिरी क्षणों में गोल गंवाने से बचना होगा जिसके लिए डिफेंडरों की पोजिशनिंग दुरुस्त रहनी जरूरी है। ऐसा करने पर विरोधी स्ट्राइकरों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनेगा और वे हमला करने से पहले सोचेंगे।

यह पूछने पर कि टीम को नीदरलैंड के खिलाफ क्या टिप्स देंगे? उन्होंने कहा कि डच खिलाड़ियों को गोल करने के लिए जगह देने से बचना होगा। इसके अलावा गेंद पर नियंत्रण में भी उनसे बेहतर रहना होगा। उन्होंने हॉकी के गढ बने भुवनेश्वर के दर्शकों को भी इस प्रदर्शन का श्रेय देते हुए कहा कि भुवनेश्वर के दर्शक हॉकी के मुरीद है और भारतीय टीम के लिए तो उनका जोश टानिक का काम करता है।

उन्होंने कहा कि अब भारतीय टीम को चाहिए कि वे पदक जीतकर उन्हें तोहफा दे और मुझे लगता है कि यह टीम 43 बरस बाद विश्व कप में पदक जीतकर इतिहास रच सकती है। यह मौका उसे गंवाना नहीं चाहिए। ओडिशा पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष टिर्की ने टूर्नामेंट को ओडिशा पर्यटन के लिए वरदान बताते हुए कहा कि इससे विश्व पर्यटन के मानचित्र पर ओडिशा की अलग पहचान बनी है।

उन्होंने कहा कि खेल पर्यटन के जरिए यहां आ रहे पर्यटकों को ओडिशा के विभिन्न ऐतिहासिक और धार्मिक स्थानों को देखने और ओडिया संस्कृति को समझने का मौका मिल रहा है। इससे निश्चित तौर पर पर्यटन को बल मिलेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख