भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने सुल्तान जोहोर कप में मलेशिया को 4-2 से शिकस्त दी

Webdunia
शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 (23:01 IST)
जोहोर बाहरू (मलेशिया)। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने 2 गोल खाने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए शनिवार को यहां नौवें सुल्तान जोहोर कप के पहले मैच में मलेशिया को 4-2 से शिकस्त दी। 
 
भारत के लिए प्रताप लाकड़ा ने 2 बार 19वें और 33वें मिनट में गोल किए जबकि शिलानंद लाकड़ा ने 39वें और उत्तम सिंह ने 60वें मिनट में गोल किए। 
 
मलेशिया के लिए मुहम्मद हसन ने 8वें मिनट में और मुहम्मद जैनुदीन ने नौवें मिनट में गोल किए। 
 
मलेशिया ने आक्रामक शुरुआत करते हुए लगातार 2 गोल किए, जिससे भारतीय टीम दबाव में आ गई। इस दौरान भारतीय टीम ने गोल करने की कोशिशें की लेकिन मलेशिया का डिफेंस काफी मजबूत दिखाई दिया। 
 
इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भारत ने शानदार वापसी करते हुए मैच जीत लिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख