भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों ने कहा ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करना एकमात्र लक्ष्य

Webdunia
शुक्रवार, 5 जून 2020 (15:56 IST)
बेंग्लुरु। अर्जुन पुरस्कार के लिये नामित वंदना कटारिया और मोनिका ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन है और टोक्यो ओलंपिक में उम्दा प्रदर्शन करना ही उनका लक्ष्य है। 
 
हॉकी इंडिया द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में वंदना ने कहा, ‘हम इस समय सही दिशा में आगे बढ रहे हैं। टीम में अच्छा संतुलन है और हमें आगे बढते रहना है।’ उन्होंने कहा, ‘टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत है और मुझे यकीन है कि हम ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।’ मोनिका ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने अपने हुनर को निखारने पर काफी मेहनत की है। 
 
उन्होंने कहा, ‘हम सभी का एक ही लक्ष्य है कि ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करे। हमने अपने कौशल पर काफी मेहनत की है और अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है और तकनीकी तौर पर भी हम कम नहीं है। हमें ओलंपिक का इंतजार है।’ (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख