भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनीं 'टीम ऑफ द ईयर'

Webdunia
सोमवार, 27 नवंबर 2017 (19:17 IST)
मुंबई। इंग्लैंड में महिला विश्व कप में उपविजेता रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम को भारतीय खेल सम्मान समारोह में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टीम के सम्मान से नवाजा गया है। 
 
देश में खेलों के क्षेत्र में अपना अहम योगदान देने के लिए भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और प्रसिद्ध उद्योगपति संजीव गोयनका ने पहले भारतीय खेल सम्मान की पहल की थी जिसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया गया था। 
 
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टीम का पुरस्कार मिला। व्यक्तिगत खेल पुरस्कार वर्ग में बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत को क्रमश: 'स्पोर्ट्स वुमेन' और 'स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर' के पुरस्कार से नवाजा गया जबकि क्रिकेटर रविचन्द्रन अश्विन और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को टीम खेल पुरस्कार वर्ग में क्रमश: स्पोर्ट्समैन और स्पोर्ट्सवुमैन ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। 
 
टेनिस की दिग्गज सानिया मिर्जा को प्रेरणात्मक सम्मान और ओलंपिक चैंपियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को खेलों में 'ट्रांसफॉर्मेशनल' योगदान का पुरस्कार दिया गया। 
 
भारतीय खेल सम्मान की शुरुआत कप्तान विराट कोहली और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राइजिंग पुणे सुपरजॉएंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने भारतीय खेलों के विकास में समर्थन देने के लिए की है। इसमें विजेताओं की घोषणा पत्रकारों के एक समूह और विभिन्न खेलों के दिग्गज करते हैं। इन पुरस्कारों के लिए 1 अगस्त 2016 से 31 जुलाई 2017 तक की अवधि रखी गई थी। 
 
आयोजकों ने पॉपुलर च्वॉइस अवॉर्ड्स में 'ब्रेकथ्रू परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर' के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, 'कमबैक ऑफ द ईयर' के लिए बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, 'स्पिरिट ऑफ स्पोर्ट्स' के लिए पहलवान योगेश्वर दत्त को पुरस्कार दिया गया।


इसके अलावा 'प्लेयर ऑफ द ईयर' के लिए फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री, सर्वश्रेष्ठ कोच बिसेश्वर नंदी, उभरती महिला खिलाड़ी अदिति अशोक, उभरते पुरुष खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, वर्ष के दिव्यांग पुरुष खिलाड़ी देवेन्द्र झाझरिया और दिव्यांग महिला खिलाड़ी का पुरस्कार दीपा मलिक को दिया गया। 
 
लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार हॉकी के लीजेंड बलवीर सिंह को मिला। 'क्लब ऑफ द ईयर' के लिए आईपीएल के 10वें संस्करण की विजेता मुंबई इंडियंस और बेस्ट फैन क्लब का पुरस्कार मंजापाड्डा केरल ब्लास्टर्स को मिला। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

T20 World Cup 2024: ग्रुप, फॉर्मेट, टीम, समय से लेकर सारी वो डिटेल जो आप जानना चाहते हैं, सिर्फ एक क्लिक में

अगर गौतम भारत के कोच बन गए तो...सौरव गांगुली ने गंभीर को लेकर दिया बड़ा बयान

T20 World Cup 2024 में बड़ा उलटफेर कर सकती हैं ये दो टीमें, गिलक्रिस्ट की चेतावनी

पाकिस्तानी विकेट कीपर को X पर लोगों ने खूब लताड़ा, कहा नेपोटिज्म का उदाहरण है

T20 World Cup इतिहास के दिग्गज बल्लेबाज, रनों और स्ट्राइक रेट में रहे अव्वल

T20 World Cup : नीदरलैंड्स पर 25 रनों की जीत के साथ बांग्लादेश सुपर 8 में पहुंचने के करीब

IPL 2024 में बेंच पर बैठे रहने वाले इस कैरिबियाई खिलाड़ी ने 38 गेंदों में 68 रन जड़े

सबसे ज्यादा चर्चा में रहा अमेरिका का Nassau Stadium ध्वस्त करने की तैयारी शुरू

'T20I है चूहे बिल्ली का खेल’ हार के बाद हताश विलियम्सन ने ऐसा इस कारण कहा

अमेरिकी खिलाड़ी सौरभ नेत्रवलकर 10 साल बाद रोहित सूर्य से मिले, भारत के लिए खेल चुके हैं

अगला लेख