भारतीय महिला हॉकी टीम ने ताकतवर ब्रिटेन को ड्रॉ पर रोका

Webdunia
शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019 (20:01 IST)
मारलो। नवजोत कौर और गुरजीत कौर के गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंग्लैंड दौरे के अपने आखिरी मैच में ब्रिटेन को 2.2 से ड्रॉ पर रोका। 
 
भारत के लिए नवजोत (8 मिनट) और गुरजीत (48वां) ने गोल दागे जबकि ब्रिटेन के लिए एलिजाबेथ नील (55वां) और अन्ना टोमान (60वां) ने गोल किए। 
 
इसके साथ ही भारतीय टीम ने दौरे का अंत ब्रिटेन जैसी मजबूत टीम के खिलाफ ड्रॉ के साथ किया। भारत ने 5 मैचों में से एक जीता, एक हारा और तीन ड्रॉ खेले। 
 
पिछले मैच में पराजय का सामना करने वाली भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की और मेजबान के हॉफ में ही खेल होता रहा। शुरुआती हमलों का फायदा 8वें मिनट में पेनल्टी कार्नर के रूप में मिला जिसे नवजोत ने गोल में बदला। 
 
दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी का रहा। ब्रिटेन को तीन पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता ने तीनों को बचा लिया। 
 
तीसरे क्वार्टर में भारत ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा। हाफटाइम में हीश की जगह आई एमी टिनेंट ने 40वें मिनट में गुरजीत का गोल बचाया। भारत ने 48वें मिनट में एक और गोल किया। 
 
ब्रिटेन ने हालांकि आखिरी 5 मिनट में 2 गोल करके भारतीय टीम के जीत के मंसूबों पर पानी फेर दिया। यह भारतीय गोलकीपर सविता का 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख