भारतीय महिला कुश्ती में विनेश और सरिता को रजत, साक्षी को कांस्य

Webdunia
सोमवार, 12 अगस्त 2019 (07:09 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता महिला पहलवान विनेश फोगाट को बेलारूस की राजधानी मिंस्क में अलेक्जेंडर मेदवेद इंटरनेशनल ग्रां प्री कुश्ती टूर्नामेंट के अंतिम दिन रविवार को रजत पदक से संतोष करना पड़ा जबकि सरिता ने रजत और साक्षी मालिक ने कांस्य पदक जीता। 
 
विनेश फोगाट 53 किग्रा वर्ग के फाइनल मे रूस की मलयशेव से 0-10 से तकनीकी श्रेष्ठता के आधार से पराजित हुईं और उन्हें रजत मिला। विनेश ने इस सत्र में स्पेन ग्रां प्री, यासर दोगु इंटरनेशनल और पोलैंड ओपन में स्वर्ण पदक जीते थे। 
 
हरियाणा के सोनीपत जिले के बरोदा गांव की सरिता मोर भी 57 किग्रा में अपना फाइनल मुकाबला मेजबान देश बेलारूस के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 2-12 अंकों से हार गई। विशेष बात यह रही कि दोनों ही महिला पहलवानों ने गटरेंज तकनीक खाकर फाइनल मुकाबला गंवाया। दोनों को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 
 
भारत के लिए खुशी का अवसर तब आया जब ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक कांस्य के मुक़ाबले में रूस की कजयमोवा के मैट आते ही ताबड़तोड़ हमले बोले और कजयमोवा को 6-4 से शिकस्त दी। साक्षी इससे पहले सेमीफाइनल में हंगरी की एम सस्टिन के खिलाफ 5-4 से आगे होने के बावजूद आखिरी क्षणों में अंक देकर मात खा गई थीं। इससे पहले पिंकी ने 55 किग्रा में रजत, रानी ने 72 किग्रा में रजत और नवजोत ने 65 किग्रा में कांस्य पदक जीता था। 
 
भारतीय महिला कुश्ती टीम के पूर्व कोच कृपाशंकर ने इस प्रदर्शन पर कहा कि भारतीय महिला कुश्ती टीम को गटरेंज कुश्ती पर और अधिक काम करने की आवशकता है। कृपाशंकर ने कहा, विपक्षी महिला पहलवान के नीचे आने के बाद हमारी लडकियां आसानी से गटरेंज तकनीक पर अंक गवा देती है। हमारी महिला पहलवान गटरेंज तकनीक के डिफेंस पोजीशन पर विदेशी पहलवानों के सामने बहुत ही निर्बल साबित हुई हैं। हमें समय रहते इस दिशा में काम करने की आवश्यकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

वानखेड़े में पूरन ने बनाया मुंबई का चूरन, लखनऊ ने बनाए 214 रन

IPL Playoff के लिए Knock out बना CSK vs RCB मैच, पर मौसम है खराब

IPL 2024: मुंबई ऩे टॉस जीतकर लखनऊ के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

जब छेत्री ने संन्यास के ऐलान से पहले दोस्त विराट कोहली को बताया

ICC T20I World Cup का लुत्फ ऊठा पाएंगे बधिर और दृष्टिबाधित भारतीय फैंस

अगला लेख