अंतरराष्ट्रीय पहलवान अंशु तोमर विवाह सूत्र में बंधीं, पहलवान धर्मेन्द्र 2 बाराती लेकर गए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 5 मई 2020 (20:52 IST)
बागपत। लॉकडाउन के बीच अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान अंशु तोमर और राष्ट्रीय पहलवान धर्मेन्द्र यादव का विवाह मंगलवार को मलकपुर गांव में अनोखे अंदाज में सम्पन्न हुआ, जिसमें पूरी तरह सोशल‍ डिस्टेंस का पालन किया गया। धर्मेन्द्र केवल 2 बरातियों के साथ अंशु के घर पहुंचे, जहां पर उन्होंने अंशु के साथ सात फेरे लिए।
 
कोरोना महामारी के कारण देश के कई जिलों में 17 मई तक लॉकडाउन चल रहा है। चूंकि पहले से ही विवाह की तिथि 5 मई तय हो गई थी, लिहाजा दोनों परिवार ने इसे सादगी के साथ सम्पन्न कराने का फैसला लिया। 
 
राष्ट्रीय स्तर के पहलवान धर्मेन्द्र यादव केवल 2 लोगों की बरात लेकर अंशु के दरवाजे पहुंचे। यहां पर बरातियों का स्वागत सैनिटाइजर से किया गया। सैनिटाइजर से सबसे पहले हाथ धुलवाए गए और फिर उन्हें जलपान दिया गया।
 
विवाह की सभी रस्में दूल्हा और दुल्हन ने मास्क लगाकर पूरी की। चूंकि दोनों ख्यात पहलवान हैं, लिहाजा दोनों के परिवार के अन्य सदस्यों ने विवाह की रस्में वीडियो कॉलिंग के जरिए देखी। चूंकि लॉकडाउन के कारण कैमरामैन और वीडियोग्राफर नहीं पहुंचे, इसलिए सभी कार्यक्रम मोबाइल कैमरे में ही कैद किए गए। Picture courtesy: khelpath

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख