निशानेबाजी को हटाया तो हम आपत्ति पेश करेंगे : आईओए

Webdunia
शनिवार, 23 दिसंबर 2017 (18:14 IST)
नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को अभी तक 2022 राष्ट्रमंडल खेलो में से निशानेबाजी स्पर्धा को हटाने की अधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है लेकिन उसने कहा कि वे आयोजकों से अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए कहेंगे।


ऐसी रिपोर्ट आ रही हैं कि निशानेबाजी को बर्मिंघम खेलों के कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाएगा। हालांकि मीडिया के कुछ वर्ग ने कहा कि अभी तक इस पर फैसला नहीं हुआ है। निशानेबाजी एक वैकल्पिक खेल है और यह प्रत्येक राष्ट्रमंडल खेलों में अनिवार्य 10 कोर खेलों में शामिल नहीं है।

मेजबान देश वैकल्पिक खेलों-स्पर्धाओं की सूची में सात को शामिल कर सकता है। निशानेबाजी को किंग्स्टन 1966 में शामिल करने के बाद से एडिनबर्ग 1970 को छोड़कर प्रत्येक राष्ट्रमंडल खेलों में इसका आयोजन होता रहा है। भारत राष्ट्रमंडल खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले देशों में शामिल रहा है।

निशानेबाजी स्पर्धा में सर्वकालिक पदक तालिका में 56 स्वर्ण, 40 रजत और 22 कांस्य लेकर इस समय दूसरे स्थान पर है। इस पर प्रतिक्रिया करते हुए आईओए महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि हमें 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजकों या सीजीएफ से कोई अधिकारिक सूचना नहीं मिली है। इसलिए मैं अभी निश्चित नहीं बता सकता हूं कि निशानेबाजी को हटा दिया गया है या नहीं।

उन्होंने कहा कि हम आयोजकों और सीजीएफ से इसके बारे में बात करेंगे और अगर इस तरह का फैसला लिया जाता है तो हम अपनी आपत्ति पेश करेंगे। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) और ब्रिटिश निशानेबाजी संस्था दोनों ने साल के शुरू में दावा किया था कि खेल को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया जाएगा, लेकिन निशानेबाजी का बर्मिंघम खेलों में आयोजन शुरू से ही अनिश्चित रहा है।

क्योंकि मिडलैंड्स सिटी में सबसे करीबी ओलंपिक मानकों वाली रेंज 200 किमी से ज्यादा दूर सर्रे में बिस्ले में मौजूद है। बल्कि भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के प्रतिनिधित्व पर आईओए ने सीजीएफ अध्यक्ष लुसे मार्टिन को सितंबर में पत्र लिखा था कि आयोजकों को निशानेबाजी को अपने कार्यक्रम में शामिल करने के लिए कहे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

कोहली समेत क्रिकेट जगत के सितारों ने सुनील के संन्यास पर कहा "Legend"

अगला लेख