Hanuman Chalisa

IPL : कैलिस और कैटिच का KKR से 9 वर्ष पुराना रिश्ता खत्म

Webdunia
रविवार, 14 जुलाई 2019 (16:56 IST)
कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की 2 बार की विजेता टीम कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच जैक्स कैलिस और सहायक कोच साइमन कैटिच अपने पदों से हट गए हैं।
 
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर कैलिस केकेआर से काफी लंबे समय से जुड़े थे। वे इस टीम से खिलाड़ी के तौर पर जुड़े थे इसके बाद उन्हें ट्रेवर बेलिस की जगह अक्टूबर 2015 में टीम का कोच बनाया गया था जबकि कैटिच को सहायक कोच नियुक्त किया गया था। केकेआर के कोच के पद से हटने के बाद कैलिस का टीम के साथ 9 वर्ष पुराना रिश्ता अब खत्म हो गया है।
 
कैलिस के कोच रहते केकेआर 3 बार टूर्नामेंट के प्लेऑफ तक पहुंचा लेकिन खिताब जीतने में नाकाम रहा था। कोच कैलिस और सहायक कोच कैटिच के नेतृत्व में टीम ने 61 मैचों में से 32 मुकाबले जीते और टीम की जीत का औसत 50 फीसदी से भी अधिक रहा। हालांकि केकेआर 2014 के बाद से अभी तक आईपीएल का कप जीतने में नाकाम रहा है।
 
केकेआर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर ने हालांकि कहा है कि कैलिस टीम के साथ जुड़े रहेंगे। मैसूर ने कहा कि कैलिस केकेआर के महत्वपूर्ण सदस्य हैं और हमेशा रहेंगे। हम कैलिस की जिम्मेदारी बदल रहे हैं और केकेआर को ग्लोबल ब्रांड बनाने के अपने मकसद को पूरा करने के लिए हमें कैलिस के साथ की जरूरत है।
 
कैलिस ने भी बयान जारी कर कहा कि केकेआर के साथ 9 वर्षों का लंबा सफर तय किया। पहले खिलाड़ी के तौर पर फिर मेंटर और अंत में मुख्य कोच की भूमिका निभाई लेकिन अब नए अवसर का वक्त है। मैं टीम के मालिक, मैनेजमेंट और खिलाड़ियों को इसके लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।
 
कैलिस और कैटिच के पद से हटने के बाद केकेआर ने अभी नए कोच और सहायक कोच के नाम का ऐलान नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि केकेआर ने वर्ष 2012 और 2014 में कप्तान गौतम गंभीर की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीता था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख