रेडलाइट इलाके में पकड़े गए जापानी बास्केटबॉल खिलाड़ी एक साल के लिए निलंबित

Webdunia
बुधवार, 29 अगस्त 2018 (16:01 IST)
तोक्यो। जापान के चार बास्केटबाल खिलाड़ियों को सेक्स के लिए यौन कर्मियों को पैसे देने के आरोप में एशियाई खेलों से निकाल दिया गया और उन्हें एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया है।
 
 
जापानी बास्केटबाल संघ के प्रमुख युको मित्सुया ने पत्रकारों को बताया कि खिलाड़ी एक साल तक किसी आधिकारिक टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी इस हरकत से जापान की साख को ठेस पहुंची है।

इन खिलाड़ियों को अपनी टीम की जर्सी में जकार्ता के बदनाम रेडलाइट इलाके में पकड़ा गया था। उन्हें तुरंत स्वदेश भेज दिया गया। इन खिलाड़ियों को एक दलाल महिलाओं के साथ होटल ले गया लेकिन जापान के एक अखबार के रिपोर्टर ने उन्हें देखा और यह खबर छाप दी। 
 
तोक्यो ओलंपिक 2020 की तैयारी में जुटे जापान की इस घटना से काफी किरकिरी हुई है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

गुजरात के खिलाफ बारिश से मैच धुला तो प्लेऑफ में पहुंची हैदराबाद

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

अगला लेख