Biodata Maker

नंबर 1 बनने से अधिक महत्वपूर्ण है राष्ट्रमंडल खेलों का पदक : श्रीकांत

Webdunia
शुक्रवार, 23 मार्च 2018 (15:08 IST)
नई दिल्ली। किदाम्बी श्रीकांत का 4 साल पहले मस्तिष्क ज्वर के कारण राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण अच्छा नहीं रहा था। लेकिन अब जबकि वे अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं तब इस बैडमिंटन खिलाड़ी की निगाहें गोल्ड कोस्ट में अगले महीने होने वाले खेलों में पदक जीतने पर लगी हुई हैं।
 
 
ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों से कुछ सप्ताह पहले श्रीकांत बीमार पड़ गए थे। उन्हें गोपीचंद अकादमी में बाथरूम के फर्श पर बेहोश पाया गया था। बाद में पता चला कि उन्हें मस्तिष्क ज्वर है। उन्हें 1 सप्ताह तक आईसीयू में रहना पड़ा था। लेकिन वह अब बीती बात है और अब श्रीकांत देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके नाम पर 4 खिताब हैं और उन्होंने पद्मश्री सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार भी हासिल किए। उन्हें अब गोल्ड कोस्ट में स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
 
श्रीकांत ने 2014 की घटना को याद करते हुए कहा कि वह किसी वायरस की वजह से हुआ था जिसका मुझे नाम भी याद नहीं। कोई भी मुझे दिन की घटना के बारे में नहीं बताना चाहता और मुझे भी कुछ याद नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं अच्छा खेल रहा था इसलिए मैंने वापसी की और राष्ट्रमंडल खेलों में खेला लेकिन क्वार्टर फाइनल में सिंगापुर के खिलाड़ी से हार गया।
 
श्रीकांत ने कहा कि अब 4 साल बाद मुझे लगता है कि पिछले 1 साल में मैंने जो अनुभव हासिल किया उससे मैं आत्मविश्वास से भरा हूं इसलिए यह अलग तरह का अनुभव होगा। निश्चित तौर पर राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतना मेरी प्राथमिकता है। राष्ट्रमंडल खेल मेरी प्राथमिकता है। विश्व का नंबर 1 खिलाड़ी बनने से अधिक महत्वपूर्ण पदक जीतना है। यह मेरा इस वर्ष का एक लक्ष्य है।
 
पारुपल्ली कश्यप ने ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक जीतकर भारत को 32 साल बाद पुरुष एकल में खिताब दिलाया था। अब श्रीकांत पर देश के करोड़ों लोगों की उम्मीदें टिकी रहेंगी। कश्यप से पहले केवल प्रकाश पादुकोण (1978) और सैयद मोदी (1982) ही इन खेलों में बैडमिंटन पुरुष एकल का स्वर्ण जीत पाए थे।
 
श्रीकांत ने कहा कि पिछली बार हमने अच्छी संख्या में पदक जीते थे और अब हम 4 साल पहले की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और हमारी अधिक पदक जीतने की अच्छी संभावना है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख