इंडोनेशिया बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में सिंधू और श्रीकांत

Webdunia
गुरुवार, 24 जनवरी 2019 (16:06 IST)
जकार्ता। दूसरी वरीयता प्राप्त पीवी सिंधू और आठवीं सीड किदाम्बी श्रीकांत ने गुरुवार को अपने अपने मुकाबले जीत कर इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 
 
 
सिंधू ने इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का को मात्र 37 मिनट में 23-21, 21-7 से पराजित किया जबकि श्रीकांत ने जापान के केन्ता निशिमोतो को 30 मिनट में 21-14, 21-9 से पीट दिया। सिंधू ने इस जीत से मारिस्का के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 5-0 और श्रीकांत ने निशिमोतो के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 4-1 कर लिया है। 
 
पिछले साल के अंत में वर्ल्ड टूर फाइनल्स जीतने वाली सिंधू का क्वार्टर फाइनल में मुकाबला ओलम्पिक चैंपियन और पांचवीं वरीयता प्राप्त स्पेन की कैरोलिन मारिन से होगा। विश्व रैंकिंग में तीसरे नंबर की भारतीय खिलाड़ी का चौथी रैंकिंग की मारिन के खिलाफ 5-7 का रिकॉर्ड है। दोनों के बीच आखिरी मुकाबला पिछले साल की विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में हुआ था जिसमें मारिन विजेता बनी थीं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख