जानिए कौन है नए WFI अध्यक्ष संजय सिंह जो लेंगे बृजभूषण की जगह?

Webdunia
गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 (18:30 IST)
संजय कुमार सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। वह लम्बे समय तक महासंघ पर राज करने वाले बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं।गुरुवार को हुए मतदान में संजय सिंह को कुल 47 में से 40 मत प्राप्त हुए। उनका मुकाबला अनीता श्योराण से था। अनीता ने कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीता था और उन्हें बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन करने वाले पहलवानों का समर्थन प्राप्त था। हालांकि अनीता हार से निराश नहीं क्योंकि उनके खेमे के प्रेम चंद लोचब महासचिव बने। उन्होंने इस पद पर हुए चुनाव में दर्शन लाल को 27-19 से हराया है।

कुश्ती महासंघ के चुनाव में अहम बात यह है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी उपाध्यक्ष पद पर हार का सामना करना पड़ा है। अध्यक्ष पद के अलावा चार वरिष्ठ उपाध्यक्षों, चार उपाध्यक्षों, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष और दो संयुक्त सचिवों का चुनाव कराया गया। इसके अलावा पांच कार्यकारी सदस्यों को भी चुने गये।

उल्लेखनीय है कि बृज भूषण शरण सिंह 12 साल से लगातार कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बने हुए थे। इस साल की शुरुआत में ही महिला पहलवानों ने उन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इस मामले में भाजपा सांसद के खिलाफ दिल्ली पुलिस जांच भी कर रही है। इसी के चलते बृजभूषण को पद से हटना पड़ा और यह तय हुआ था कि वह खुद या उनके परिवार या रिश्तेदारी का कोई सदस्य भी चुनाव में नहीं लड़ेगा।

संजय सिंह पहले उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष 2019 में भारतीय कुश्ती संघ की कार्यकारी कमिटी में संयुक्त सचिव चुने गए थे। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के चंदौली के रहने वाले हैं। वह 2008 में वाराणसी कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष बने। उन्हें बृजभूषण सिंह का करीबी सहयोगी भी माना जाता है।चुनाव जीतने के बाद संजय सिंह ने कहा कि अब राष्ट्रीय शिविर (कुश्ती के लिए) आयोजित किए जाएंगे। जो पहलवान राजनीति करना चाहते हैं वे राजनीति कर सकते हैं, जो कुश्ती करना चाहते हैं वे कुश्ती करेंगे।(एजेंसी)<>

सम्बंधित जानकारी

अगले T20I World Cup तक 34 मैच खेलेगा यंगिस्तान, शुरुआत जिम्बाब्वे से

भारतीय मूल की स्कूली छात्रा इंग्लैंड की शतरंज टीम में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी

1983 चैंपियन्स ने भूखे पेट गुजारी थी रात, लता मंगेशकर के कारण मिल पाई थी इनामी राशी

'तुम्हारी मां के हाथ का चूरमा खाना है', प्रधानमंत्री मोदी ने इस खिलाड़ी से रखी विशेष मांग

INDvsPAK मैच से शुरु होगा चैंपियन्स ट्रॉफी का आगाज, इस तारीख को होगा फाइनल

टी-20 विश्व विजेता को 13 रनों से हराकर जिम्बाब्वे ने किया बड़ा उलटफेर

ओलंपिक से पहले भारतीय हॉकी टीम तीन दिवसीय शिविर के लिए स्विट्जरलैंड की यात्रा करेगी

रोहित कोहली की जगह लेने का सोचना भी शुभमन गिल को दबाव में ला रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार दुर्घटना के बाद ऋषभ पंत की मां को किया था फोन, डॉक्टरों से कही थी यह बात

नीरज चोपड़ा की जगह किशोर जेना पर होगी निगाहें, ओलंपिक से पहले डायमंड लीग में भाग लेंगे यह खिलाड़ी

अगला लेख
More