कृपाशंकर बिश्नोई भारतीय कुश्ती टीम चयन के लिए रेफरी नियुक्त

Webdunia
गुरुवार, 6 जून 2019 (21:07 IST)
नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ ने मध्यप्रदेश के अंतरराष्ट्रीय रेफरी कृपाशंकर बिश्नोई को भारतीय कुश्ती टीम की चयन प्रक्रिया के लिए रेफरी नियुक्त किया है।
 
थाईलैंड के शहर चोंबरी में 7 से 14 जुलाई तक होने वाली जूनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय पुरुष व महिला कुश्ती टीमों का चयन 6-7 जून को भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी प्रशिक्षण केंद्र भालगढ़, सोनीपत और सरोजिनी नगर भारतीय खेल प्राधिकरण सेंटर लखनऊ में सुबह 10 बजे किया जाएगा। 
 
भारतीय जूनियर कुश्ती टीम के चयन के लिए इंदौर के अर्जुन अवॉर्डी, दंगल फ्रेम एवं अंतरराष्ट्रीय कुश्ती रेफरी कृपाशंकर बिश्नोई रेफरी की भूमिका निभाएंगे। गुरुवार को भारतीय जूनियर पुरुष वर्ग में फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन शैली के पहलवानों का चयन किया जाएगा और 7 जून को लखनऊ में महिला पहलवानों का चयन किया जाएगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख