Hanuman Chalisa

ऑस्ट्रेलियाई ओपन : इसलिए छत बंद करने के पक्ष में नहीं हैं हैविट...

Webdunia
बुधवार, 24 जनवरी 2018 (12:54 IST)
मेलबोर्न। दुनिया के पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी लेटन हेविट का मानना है कि अगर शीर्ष खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दौरान भीषण गर्मी के कारण बंद छत के तले खेलने की सहूलियत मिलती है तो यह कोर्ट के बाहर खेल रहे खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी होगी।
 
नोवाक जोकोविच ने मेलबोर्न पार्क में पहले सप्ताह हालात को क्रूर बताया था, जब गाएल मोंफिल्स के खिलाफ उनके मैच के दौरान तापमान 69 डिग्री चला गया था।

हेविट ने कहा कि आपको इस तरह के हालात में खेलने के लिए काफी मेहनत करनी होती है। यह आउटडोर टूर्नामेंट है और इसकी आदत डालनी होगी। इन हालात में बेस्ट ऑफ फाइव खेलना आसान नहीं होता।
 
उन्होंने कहा कि यदि आप सेंटर कोर्ट की छत बंद करेंगे तो दूसरे कोर्ट पर उसी समय खेल रहे खिलाड़ियों के साथ यह ज्यादती होगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख