कैरम और लूडो की दुनिया में फिर से ले गया लॉकडाउन

Webdunia
शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (22:56 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण लागू लॉकडाउन ने हम सभी को ऑनलाइन की आभासी दुनिया से निकालकर लूडो, मोनोपोली जैसे खेलों का महत्व याद दिला दिया है। पुराने समझे जाने वाले ये खेल आजकल घर में बैठे परिवारों में लोकप्रिय हो रहे हैं। 
 
इस लॉकडाउन से पहले लोगों को शिकायतें रहती थी कि रोजमर्रा की जिंदगी में परिवार वालों के साथ समय बिताने को नहीं मिल पाता है। 
 
लेकिन मौजूदा स्थिति में परिवारों को एक दूसरे के करीब आने का मौका दिया है। अब लोगों को दिन के लंबे-लंबे घंटे काटने के लिए साथ में करने को कुछ चाहिए। 
 
आजकल के किशोर जहां पबजी और एनाइम सीरिजों के बीच 90 के दशक के रामायण और महाभारत से अछूते रह गए थे यह लॉकडाउन उनके लिए इन एतिहासिक कार्यक्रमों और किरदारों से जुड़ने का मौका है। 
 
साथ ही इस लॉकडाउन ने बहुत लोग अपने बीते हुए बचपन के खेलों पिक्शनरी, स्क्रैबल, कैरम, चेस, चाइनीज चेकर्स, जिग-जैग के साथ ही स्क्रीबल औरडूम एटर्नल जैसे ऑनलाइन खेलों के साथ अपना समय बीता रहे हैं।
 
 शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ गांवों में भी इस समय लूडो खेलों का राजा बन बैठा है। और तो और इस खेल का ऑनलाइन संस्करण इसे 90 के दशक के बच्चों का चहेता बना रहा है।
 
लॉकडाउन से पहले लाल-पीला, हरा-नीला वर्गों और सॉंप-सीढ़ी वाली इसकी दफ्ती वाली लूडो बोर्ड किराने के दुकान की आलमारी के किसी कोने में धूल खा रही थी लेकिन अब उस दबोर्ड के भी दिन बदल गए हैं। 
 
अब इन्हीं दुकानों पर लूडो की बहुत मांग की जा रही है। इस बंद के समय लोगों के घरों में कैरम की गोटियों और स्ट्राइकर के टकराने की आवाज सुनने को मिल रही है। 
 
वहीं उत्तर प्रदेश के कस्बों में लोग अपने पुराने लकड़ी, कांसे या प्लास्टिक के चेस बोर्ड निकाल रहे हैं ताकि अपने पसंदीदा खेल के साथ धीरे-धीरे चल रही घड़ी की सुइयों को गति दे सकें। इन सब के बीच उनो और रमी जैसे कॉर्ड गेम भी लोग भरपूर खेल रहे हैं।
 
 डिजीटल इंडिया के जमाने में ऑनलाइन गेम खेलने वालों की संख्या में भी भारी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।पिक्शनरी का ऑनलाइन संस्करण स्क्रीबल लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।
 
पबजी तो ऑनलाइन खेलों में बादशाह रहा है लेकिन इस लॉकडाइन में ‘लूडो किंग’, ‘क्लैश रॉयल’ और ‘हाउसपार्टी’ भी इस सूची में शामिल हो गए हैं। रेड डेड रिजम्पशन 2, डेविल मे क्राई 5 और हाल ही में शुरु हुआ ‘डूम एटर्नल’ भी घरों में बंद लोग काफी खेल रहे हैं। 
 
अब इस खाली समय में बस समय कटना चाहिए। अब वह कैरम की लाल रानी को स्ट्राइकर से मारकर हो या फोन की स्क्रीन पर क्लिक करते हुए लूडो में दोस्त की पक्की वाली गोटी काटकर किया जाए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हार्दिक पंड्या के लिए नहीं हो रही मुश्किलें खत्म, वर्ल्ड कप से पहले लगा एक मैच का Ban

Impact Player Rule ने आल राउंडर से ज्यादा किया गेंदबाजों को प्रभावित: शाहबाज अहमद

Paris Olympics से ठीक पहले ट्रॉयल्स से गुजरना पड़ सकता है इन पहलवानों को

ICC Tournament में भारत से खेलने के मामले में पाकिस्तान मानसिक रूप से पिछड़ जाता है: मिसबाह

Sunil Chhetri Retirement : भारतीय कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान, गोल के मामले में Ronaldo और Messi के साथ टॉप पर

IPL Playoff में बैंगलुरू ने बनाई जगह, चेन्नई को नहीं छूने दिया 200 रनों का आंकड़ा

IPL Playoff के लिए बैंगलूरू को चेन्नई को 201 रनों तक रोकने की जरूरत

शीर्ष पर काबिज कोलकाता को हराकर दूसरा स्थान पक्का करना चाहेंगे राजस्थान

CSK vs RCB चेन्नई ने बैंगलूरू के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी (Video)

सुनील गावस्कर ने की रोहित शर्मा की तारीफ, कहा वर्ल्ड कप के लिए अच्छे संकेत

अगला लेख