Hanuman Chalisa

भारत दौरे पर आएंगे जर्मनी के विश्व कप विजेता कप्तान मथायस

Webdunia
सोमवार, 3 दिसंबर 2018 (20:01 IST)
मुंबई। जर्मनी के विश्व कप फुटबॉल विजेता कप्तान लोथार मथायस मंगलवार से 3 दिवसीय प्रचार दौरे पर भारत आएंगे और इस दौरान इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के कुछ मैच भी देखेंगे।
 
 
सोमवार को यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार 1982 से 1998 के बीच लगातार 5 विश्व कप में हिस्सा लेने वाला जर्मनी और एफसी बायर्न म्यूनिख का यह दिग्गज खिलाड़ी बुंदेसलीगा लीजेंड्स टूर के हिस्से के तौर पर देश का दौरा करेगा जिसका उद्देश्य भारतीय प्रशंसकों को जर्मन फुटबॉल टीम से जोड़ना है।
 
जर्मनी ने 1990 में मथायस की कप्तानी में विश्व खिताब जीता था और यह दिग्गज फुटबॉलर पहली बार भारत दौरे पर आ रहा है और इस दौरान उनके फुटबॉल से जुड़ी कई परियोजनाओं का दौरा करने की उम्मीद है। उनके 4 दिसंबर को कोच्चि जबकि 6 दिसंबर को मुंबई में आईएसएल मैच देखने का भी कार्यक्रम है।
 
विज्ञप्ति के अनुसार यूरोप का साल का पूर्व सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर भारतीय फुटबॉल जगत के कई हितधारकों से भी मुलाकात करेगा जिसमें बुंदेसलीगा का मीडिया साझेदार स्टार स्पोर्ट्स भी शामिल है। बुंदेसलीगा ट्रॉफी भी मथायस के साथ आएगी और दर्शक कोच्चि और मुंबई में इसका दीदार कर पाएंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख