Hanuman Chalisa

मलेशिया ओपन में जीत के साथ लिन डैन ने खिताबी सूखे को खत्म किया

Webdunia
रविवार, 7 अप्रैल 2019 (21:04 IST)
कुआलालंपुर। चीन के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी लिन डैन ने रविवार को यहां मलेशिया ओपन के फाइनल में हमवतन चेन लोंग को हराकर 2 साल में पहला बड़ा खिताब अपने नाम किया। पांच बार के विश्व चैम्पियन ने 78 मिनट तक चले मुकाबले में पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।
 
विश्व रैंकिंग में 16वें स्थान पर काबिज 35 साल के इस खिलाड़ी ने चौथी वरीयता प्राप्त चेन को 9-21, 21-7, 21-11 से हराया। इस जीत से दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता को 49 हजार डॉलर नकद पुरस्कार मिला।
 
महिला एकल के फाइनल में ताइवान की शीर्ष वरीयता प्राप्त ताई जु-यिंग ने जापान की अकाने यामागुची को 21-16, 21-19 से हराकर लगतार तीसरी बार मलेशियाई ओपन का खिताब अपने नाम किया।

चीन ने खिलाड़ियों ने महिला एकल के अलावा सभी वर्गों में जीत दर्ज की, जिसमें मिश्रित युगल पुरुष युगल और महिला युगल का खिताब शामिल हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख