मैराथन धावक गोपी ने विश्व चैम्पियपशिप के लिए क्वालीफाई किया

Webdunia
सोमवार, 18 मार्च 2019 (16:51 IST)
नई दिल्ली। भारत के एशियाई मैराथन चैंपियन गोपी थोनाकल ने सियोल अंतरराष्ट्रीय मैराथन में 11 वें स्थान पर रहते हुए दोहा में सितंबर-अक्टूबर में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

 
 
तीस साल के गोपी ने रविवार को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दो घंटे 13 मिनट और 39 सेकंड के समय के साथ विश्व चैम्पियनशिप का टिकट कटाया। विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाइंग मार्क दो घंटे 16 मिनट है। 
 
इससे पहले गोपी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दो घंटे 15 मिनट और 16 सेकंड का था जो उन्होंने पिछले साल हासिल किया था। गोपी का यह समय चार दशक पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड दो घंटे 12 मिनट के बाद किसी भारतीय द्वारा दूसरा सर्वश्रेष्ठ है। राष्ट्रीय रिकॉर्ड शिवनाथ सिंह के नाम है। 
 
सियोल अंतरराष्ट्रीय मैराथन आईएएएफ गोल्ड स्तर का टूर्नामेंट है। गोपी ने चीन के डोनगुआन में 2017 में एशियाई मैराथन का खिताब जीता था। वह 2016 ओलंपिक में 25 वें स्थान पर रहे जबकि 2017 में लंदन में विश्व चैंपियनशिप में 28 वें स्थान पर थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख