मैरीकॉम ने छठी बार जीतीं वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप, यह कारनामा करने वाली दुनिया की पहली मुक्केबाज

Webdunia
शनिवार, 24 नवंबर 2018 (16:42 IST)
नई दिल्ली। भारत की सुपरस्टार एमसी मैरीकॉम (48 किग्रा) ने शनिवार को विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप का गोल्ड मैडल जीत लिया। फाइनल में उन्होंने यूक्रेन की हाना ओखोता को हराया। वह छह बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली दुनिया की पहली मुक्केबाज हैं। 
 
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदकधारी मैरीकॉम ने इससे पहले सेमीफाइनल में उत्तर कोरिया की हयांग मि किम को पराजित किया था। उन्होंने इससे पहले चीन की यू वु पर 5-0 (30-27, 29-28, 30-27, 29-28, 30-27) से जीत दर्ज की थी।
 
बनाया रिकॉर्ड : वर्ल्ड चैम्पियन मैरीकॉम ने विश्व मुक्केबाजी में अब तक सात पदक जीतकर नया कीर्तिमान रच दिया है। 2001 में उन्होंने रजत पदक जीता था। आयरलैंड की केटी टेलर पांच स्वर्ण के साथ छह पदक जीत चुकी हैं। चूंकि केटी अब प्रोफेशनल बॉक्सर बन गई हैं, इस कारण उन्होंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया। ऐसे में मैरीकॉम अब विश्व चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाज हो बन गई हैं। 
 
मैरीकॉम ने कब-कहां जीता पदक
2018 : स्वर्ण पदक (दिल्ली)
2010 : स्वर्ण पदक (बारबाडोस)
2008 : स्वर्ण पदक (चीन)
2006 : स्वर्ण पदक (दिल्ली)
2005 : स्वर्ण पदक (रूस)
2002 : स्वर्ण पदक (तुर्की)
2001 : रजत पदक (पेंसिल्वेनिया)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख