2028 ओलंपिक में 40 पदक जीतने का लक्ष्य : बत्रा

Webdunia
रविवार, 6 मई 2018 (17:53 IST)
नई दिल्ली। भारत को 2016 के रियो ओलंपिक में किसी तरह 2 पदक हासिल हुए हों लेकिन भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र ध्रुव बत्रा ने 2028 के ओलंपिक में 40 पदक जीतने का लक्ष्य रखा है।
 
 
बत्रा ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के शानदार प्रदर्शन के बाद अब हमें अगस्त में होने वाले एशियाई खेलों से काफी उम्मीदें हैं। हमारा पूरा ध्यान 2020 और 2024 के ओलंपिक खेलों पर लगा हुआ है। लेकिन इसके लिए हमें सभी खेल महासंघों के समर्थन और सरकार के सहयोग की जरूरत होगी। 
 
आईओए के अध्यक्ष ने कहा कि हम खिलाड़ियों को धन और सुविधाओं की कोई कमी नहीं होने देंगे। हमारा 2020 के टोकियो ओलंपिक में दोहरी संख्या में पदक जीतने का लक्ष्य है। इसके साथ ही हमने 2024 के ओलंपिक में 25 पदक और 2028 के ओलंपिक में 40 पदक जीतने का लक्ष्य रखा है। हम 2032 के ओलंपिक की मेजबानी की भी दावेदारी करने जा रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि भारत ने 2012 के लंदन ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 पदक जीते थे जिसके बाद ये दावे किए गए थे कि भारत 2016 के रियो ओलंपिक में दहाई की संख्या में पदक जीतेगा लेकिन भारत को उसके 118 सदस्यीय दल ने सिर्फ 2 पदक दिलाए थे जिसमें बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का रजत और महिला पहलवान साक्षी मालिक का कांस्य पदक शामिल था। 
 
भारत ने पिछले महीने में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में 26 स्वर्ण सहित 66 पदक जीतकर अपना तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

मिचेल स्टार्क की तूफानी गेंदबाजी ने अहमदाबाद में बांधा समा, चटकाए 3 विकेट

हैदराबादी सूरमा हुए अहमदाबाद में 159 रनों पर ढेर, ट्रेविस हेड और अभिषेक हुए फ्लॉप

IPL 2024 Eliminator: राजस्थान रॉयल्स को रोकनी होगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू का विजय रथ

IPL 2024 Playoff: हैदराबाद ने टॉस जीतकर कोलकाता के खिलाफ चुनी बल्लेबाजी (Video)

WFI ने ओलंपिक कोटा विजेताओं को ट्रायल से छूट दी लेकिन हंगरी में उनका आकलन होगा

अगला लेख