Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

CWG 2018 : नीरज चोपड़ा ने भालाफेंक में स्वर्ण पदक जीता

Advertiesment
हमें फॉलो करें CWG 2018 : नीरज चोपड़ा ने भालाफेंक में स्वर्ण पदक जीता
गोल्ड कोस्ट , शनिवार, 14 अप्रैल 2018 (11:42 IST)
गोल्ड कोस्ट। नीरज चोपड़ा शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों की भालाफेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए जिन्होंने यहां फाइनल में सत्र का सर्वश्रेष्ठ 86.47 मीटर का थ्रो फेंका।
 
जूनियर विश्व चैंपियन 20 बरस के नीरज ने शुक्रवार को पहले ही थ्रो में क्वालीफाइंग आंकड़े को छूकर फाइनल में जगह बनाई थी। पिछले महीने पटियाला में फेडरेशन कप राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 85.94 मीटर का थ्रो फेंककर उन्होंने स्वर्ण जीता था।
 
ओलंपिक और विश्व रजत पदक विजेता कीनिया के जूलियस एगो फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके थे, वहीं 2012 ओलंपिक चैंपियन और रियो खेलों के कांस्य पदक विजेता केशोर्न वालकाट ने इन खेलों में भाग नहीं लिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मैरीकॉम, गौरव सोलंकी ने मुक्केबाजी में सोना जीता