टोक्यो ओलंपिक 2021 मशाल रिले को हिरोशिमा की सड़कों से हटाया गया

Webdunia
मंगलवार, 11 मई 2021 (22:08 IST)
टोक्यो:टोक्यो ओलंपिक की मशाल रिले को हिरोशिमा की सड़कों से हटा लिया गया है क्योंकि उद्घाटन समारोह से सिर्फ 10 हफ्ते पहले जापान में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में इजाफा हुआ है। (फोटो सौजन्य-UNI)
 
हिरोशिमा के गवर्नर हिदेहिको युजाकी ने कहा कि रिले के बावजूद अगले हफ्ते समारोह का आयोजन किए जाने की संभावना है। पिछले कुछ हफ्तों में यह रिले में कम से कम छठा बदलाव किया गया है जिसमें मार्ग में बदलाव से लेकर इसे रद्द करना तक शामिल है।
 
आयाजकों ने रिले की शुरुआत से पहले ही चेताया था कि महामारी को देखते हुए बदलाव और विलंब हो सकते हैं।
युजाकी ने सोमवार को कहा, ‘‘यह तय है कि सड़कों पर रिले नहीं होगी क्योंकि हम सभी बाहर जाने से बचने का प्रयास कर रहे हैं और आयोजकों के साथ बात चल रही है कि सड़कों पर रिले के बिना कैसे समारोह का आयोजन किया जाए।’’
 
पूर्वोत्तर जापान के फुकुशिमा प्रान्त में टोक्यो ओलंपिक 2021 के टॉर्च रिले की शुरुआत 25 मार्च को हुई थी। यह रिले पिछले साल प्रस्तावित थी लेकिन कोरोनवायरस (कोविड ​​-19) के प्रकोप के कारण इस दौड़ को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। आयोजन समिति यूट्यूब पर समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग कर रही है, इस आयोजन में पत्रकारों की उपस्थिति महामारी के कारण सीमित है।

कोरोना वायरस के कारण उद्घाटन समारोह बिना दर्शकों के आयोजित किया गया था, इसमें सिर्फ सीमित संख्या में लोगों द्वारा भाग लिया गया था। वैश्विक महामारी ने टोक्यो ओलंपिक और पैरालिम्पिक्स को स्थगित कर दिया था, क्योंकि दोनों आयोजन मूल रूप से 2020 में होने वाले थे।

करीब 10 हजार जापानी यह मशाल लेकर 47 प्रान्तों के 859 नगरपालिकाओं में दौड़ लगाकर यह 121 दिनों की यात्रा पूरी करेंगे।ओलंपिक आयोजन समिति लोगों को मशाल रिले को ऑनलाइन देखने के लिए प्रोत्साहित कर रही थी और यह चेतावनी भी दी थी कि अगर बहुत से लोग सड़कों पर इकट्ठा होते हैं तो रिले को निलंबित भी किया जा सकता है, या रिले के रूट के कुछ रास्तों में फेरबदल हो सकता है।

टोक्यो ओलंपिक 2021 के टॉर्च रिले का समापन 23 जुलाई को ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में होगा। तोक्यो और अन्य क्षेत्रों को 31 मई तक आपातकाल की स्थिति में रखा गया है।(एपी)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख