गुरु चंदगीराम का बेटा अब मनोरंजन की दुनिया में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 22 अगस्त 2019 (23:11 IST)
मुम्बई। कुश्ती जगत में पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित गुरु चंदगीराम का नाम कौन नही जानता? उन्ही के प्रयासों से भारत मे महिला कुश्ती को एक सही मुकाम मिला है। वीर घटोतकच्छ, टार्जन और महाशिवरात्रि जैसी फिल्मों में काम करके उन्होंने अपना एक अलग ही रुप समाज के सामने रखा और साथ ही बॉलीवुड के प्रति उनके प्रेम को जाहिर किया। 
 
आज उन्ही के नक्शेकदम पर चलते हुए गुरु चंदगीराम के छोटे बेटे ओम कालीरमन ने अखाड़े से मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा। ओम कालीरमण राष्ट्रीय स्तर के पहलवान हैं लेकिन बाद में उन्हें लगा कि कुश्ती में उन्हें चोट लग सकती है, इसलिए उन्होंने मॉडल बनने के लिए मुंबई का रुख किया।
 
आगामी 24 अगस्त से MTV पर शाम 6 बजे रोजाना आने वाले कार्यक्रम 'ऐस ऑफ स्पेस' में ओम कालीरमन दिखाई देंगे। इस कार्यक्रम के संचालक बिगबॉस-शो में मास्टर माइंड के नाम से मशहूर होने वाले विकास गुप्ता हैं। 
 
ओम कालीरमन को 17 ओर प्रतिभागियों के साथ एक घर में रहना पड़ेगा, जहां वह बाहरी दुनिया से लगातार 2 महीने तक संपर्क नहीं कर पाएंगे। इस शो में वे प्रतिभागियों के साथ कुश्ती के दांव-पेंच करते भी देखे जा सकते हैं।
 
इस कार्यक्रम में आने से पहले ओम देश के 10 टॉप मॉडल में चौथा स्थान हासिल कर चुके हैं। ओम मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता 2013 में जीत चुके हैं। साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मॉडलिंग कर चुके हैं। लैक्मे फैशन वीक हो या मिलान फैशन वीक ओम हर जगह मौजूद रहते हैं। H&M, सिंथाल, मारुति और स्पलैश जैसे बड़े ब्रांड के साथ भी ओम काम कर चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख