Biodata Maker

WFI के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा, सिर्फ कुश्ती ने पिछले 4 ओलंपिक में देश को पदक दिलाए

WD Sports Desk
बुधवार, 4 दिसंबर 2024 (15:54 IST)
Wrestling Federation of India : भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह (Sanjay Singh) ने मंगलवार को कहा कि सिर्फ कुश्ती ही एक ऐसा खेल है जिसने पिछले चार ओलंपिक में लगातार देश के लिए पदक हासिल किए हैं जबकि अन्य किसी खेल में ऐसा नहीं हुआ है।
 
यहां ऊंज इलाके में एक कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन करने आए सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश में कुश्ती के एक पारंपरिक खेल होने के चलते पूर्वांचल में जो अखाड़े बंद हो गए थे उन्हें फिर से खोला जा रहा है और सभी अंतराष्ट्रीय सुविधा से लैस किया जा रहा है।
 
सिंह ने कुश्ती कोच और अखाड़ा चलाने वालों से मांग करते हुए कहा की उन्हें खिलाडियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेल कर नौकरी करने की सोच से ऊपर उठते हुए ओलंपिक के लिए खिलाडियों को तैयार करना होगा।
 
उन्होंने कहा कि हरियाणा सिर्फ कुश्ती ही नहीं बल्कि सभी खेलों का सिरमौर है। कुश्ती उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल का पारंपरिक खेल है इसलिए उत्तर प्रदेश में इसका विस्तार किया जा रहा है।  (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख