Hanuman Chalisa

रैपिड चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहे हरिकृष्णा

Webdunia
सोमवार, 24 जुलाई 2017 (17:57 IST)
बील (स्विट्जरलैंड)। भारतीय ग्रैंडमास्टर पी. हरिकृष्णा बील अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव में रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में उपविजेता रहे।
 
8 खिलाड़ियों के इस मुकाबले में हरिकृष्णा के अलावा पूर्व विश्व चैंपियन अनातोली कारपोव, महिला विश्व चैंपियन होउ यिफान, शीर्ष वरीयता प्राप्त डेविड नवारा, अलेक्सांद्र मोरोजेविच, यानिक पेलेटियर, राफेल वागानियान और व्लास्तिमिल होर्ट ने हिस्सा लिया था।
 
दूसरी वरीयता प्राप्त हरिकृष्णा ने पहले दौर में होर्ट को हराया और दूसरी बाजी ड्रॉ खेलकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना स्थानीय खिलाड़ी पेलेटियर से हुआ। भारतीय खिलाड़ी ने स्विस खिलाड़ी को आसानी से हराया लेकिन खिताबी मुकाबले में वे चेक गणराज्य के ग्रैंडमास्टर नवारा से हार गए।
 
हरिकृष्णा पहली बाजी 37 चाल में गंवा बैठे जबकि दूसरी बाजी ड्रॉ होने से उन्हें उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा। अब विश्व में 20वें नंबर का यह खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा, जहां पहले दौर में उनका मुकाबला राफेल वागनियान से होगा। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख