बैडमिंटन खिलाड़ी कश्यप का एम्सटर्डम में पासपोर्ट गुम, विदेश मंत्रालय से मांगी मदद

Webdunia
शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 (14:39 IST)
हैदराबाद। स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप का पासपोर्ट खो जाने के बाद उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा जिसके बाद कश्यप ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद मांगी है। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित बैडमिंटन खिलाड़ी पी. कश्यप ने शनिवार रात ट्वीट कर बताया कि एम्स्टर्डम में उनका पासपोर्ट खो गया है।
 
 
कश्यप ने बताया कि वे इस समय एम्स्टर्डम में हैं और उन्हें विभिन्न टूर्नामेंट खेलने के लिए यूरोप के कई देशों की यात्रा करनी पड़ेगी। कश्यप ने बताया कि वे रविवार को डेनमार्क ओपन खेलने के लिए एम्स्टर्डम के लिए निकलने वाले हैं।
 
कश्यप ने सोशल मीडिया पर पासपोर्ट खोने की जानकारी देते हुए टि्वटर पर लिखा- 'गुड मार्निंग मैम, मेरा पासपोर्ट शुक्रवार रात एम्सटर्डम में खो गया। मुझे डेनमार्क ओपन, फ्रेंच ओपन और सारलो ओपन के लिए जाना है। डेनमार्क का मेरा टिकट रविवार का है। मैं आपसे निवेदन करता हूं कि इस मामले में जल्द से जल्द मुझे मदद मिले।'
 
वर्ष 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले कश्यप डेनमार्क ओपन के लिए ओडेंसे जा रहे थे, लेकिन शनिवार रात एम्सटर्डम में उनका पासपोर्ट खो गया। कश्यप ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर को भी टैग किया है। कश्यप के ट्वीट के बाद विदेश मंत्रालय ने स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी को नीदरलैंड्स में भारतीय दूतावास जाकर अमर वर्मा से संपर्क करने की सलाह दी है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख