हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में सबूत जुटा रही है पुलिस

पुलिस ने कहा कि जांच में शामिल होने के लिए वह जल्द ही इस 28 वर्षीय खिलाड़ी से संपर्क करेगी

WD Sports Desk
बुधवार, 7 फ़रवरी 2024 (17:43 IST)
Rape FIR against Hockey Player Varun Kumar : भारतीय राष्ट्रीय टीम के हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार के खिलाफ बलात्कार के आरोपों की जांच कर रही बेंगलुरु पुलिस ने कहा कि वह इस खिलाड़ी के खिलाफ सबूत जुटा रही है जिनमें उनके और कथित पीड़ित के बीच बातचीत के रिकॉर्ड और संदेश आदि शामिल हैं।
 
पुलिस ने कहा कि जांच में शामिल होने के लिए वह जल्द ही इस 28 वर्षीय खिलाड़ी से संपर्क करेगी।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई से कहा,‘‘हम मामले की जांच कर रहे हैं और आवश्यक सबूत जुटा रहे हैं। हमने अभी तक कुमार से संपर्क नहीं किया है। वह कर्नाटक से बाहर है, इसलिए हम जल्द ही उससे संपर्क करके जांच में शामिल होने के लिए कहेंगे। वह अभी जिस जगह पर अभ्यास कर रहा है हमने वहां कोई टीम नहीं भेजी है। अगर वह यहां आ जाता है तो ठीक है नहीं तो हमें अपनी टीम वहां भेजनी होगी।’’
 
उन्होंने कहा,‘‘हमने सबूत जुटाना शुरू कर दिए हैं। हम कुमार और पीड़ित के बीच संदेश और बातचीत आदि के सबूत जुटा रहे हैं। हम बयान दर्ज करने के लिए उनके आपसी मित्रों से भी संपर्क करेंगे।’’
 
एक महिला ने कुमार पर आरोप लगाया है कि जब वह नाबालिग थी तब इस हॉकी खिलाड़ी ने कई बार उनका यौन उत्पीड़न किया। बेंगलुरु पुलिस ने कुमार के खिलाफ कड़े पोस्को (यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण से जुड़ा कानून) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
 
बाईस वर्षीया महिला ने सोमवार को दायर अपनी शिकायत में कहा है कि वह 2018 में इंस्टाग्राम के जरिए कुमार के संपर्क में आई और जब वह 17 साल की थी तब कुमार ने शादी का झांसा देकर उनके साथ कई बार बलात्कार किया।
 
उन्होंने कहा कि जब वह कुमार से मिली तब यह खिलाड़ी भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) के बेंगलुरू स्थित केंद्र में अभ्यास कर रहा था।
 
कुमार को 2021 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें हाल में पंजाब पुलिस में डीएसपी पद पर पदोन्नत किया गया था।
 
कुमार आगामी एफआईएच प्रो लीग की तैयारी के तहत भुवनेश्वर में राष्ट्रीय टीम के साथ अभ्यास कर रहा है। भारत को इस प्रतियोगिता में अपना पहला मैच 10 फरवरी को स्पेन के खिलाफ खेलना है। कहा जा रहा है कि कुमार फरार है लेकिन हॉकी इंडिया ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया।
 
कुमार हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और उन्होंने भारत की तरफ से 2017 में पदार्पण किया था।  (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

रावलपिंडी में दफन हुआ पाकिस्तान क्रिकेट, फैंस का गुस्सा फूटा नामी खिलाड़ियों पर

मीठे से की तौबा, रतजगे भी किये, सुमित के स्वर्ण के पीछे बलिदानों की दास्तां (Video)

BANvsPAK टेस्ट सीरीज में पाक का सूपड़ा साफ होने के बाद गुस्से में यह पूर्व क्रिकेटर्स

2009 में ट्रेन दुर्घटना में खोया पैर, महीनों रहा बिस्तर पर, IITian ने अब जीता गोल्ड

बांग्लादेश से घर पर शर्मसार होने के बाद यह कहा पाकिस्तानी कप्तान ने (Video)

IPL Star तिलक वर्मा ने दिलीप ट्रॉफी में जड़ा शानदार शतक

PCB चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्टेडियमों के नवीनीकरण पर 12.8 अरब रूपए खर्च करेगा

अविनाश साबले को जन्मदिन पर मिली निराशा, Diamond League Final में रहे इस स्थान पर

AFG vs NZ : बिना कोई गेंद फेंके मैच रद्द होने पर न्यूजीलैंड कोच स्टीड ने जताया अपना गुस्सा

Chess Olympiad 2024 : भारत की पुरुष टीम ने हंगरी बी और महिला टीम ने स्विट्जरलैंड को हराया

अगला लेख