प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में नई खेल संस्कृति को दिया बढ़ावा: योगी आदित्यनाथ

WD Sports Desk
मंगलवार, 8 अप्रैल 2025 (15:39 IST)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एक नई  खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को प्रथम अखिल भारतीय पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर 2024-2025 के उद्घाटन के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में एक नयी खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट के साथ देश में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के माध्यम से प्रत्येक जनपद में साइ के केंद्र इस बात के उदाहरण हैं।

<

'शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्'- खेल और खेलकूद की गतिविधियां प्राचीन काल से ही भारत के जीवन का हिस्सा रही हैं...

आज लखनऊ में प्रथम अखिल भारतीय पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर (हैंडबॉल/बास्केटबॉल) 2024-25 का उद्घाटन किया।

इस आयोजन हेतु उत्तर प्रदेश का चुनाव करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री… pic.twitter.com/dzcaZWQJga

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 7, 2025 >
उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यक्रमों को ध्यान में रख करके ही देश में अखिल भारतीय पुलिस टूर्नामेंट के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की श्रृंखला प्रारंभ हुई है।
 
योगी आदित्यनाथ ने कहा, “यह अत्यंत खुशी की बात है कि आज से अगले पांच दिनों तक अखिल भारतीय पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर- 2025 का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी में होने जा रहा है। इसमें देशभर के केंद्रीय बलों और विभिन्न राज्यों के पुलिसबलों से जुड़ी 75 टीमें भाग ले रही हैं।”


 
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक इस  प्रतियोगिता में 1,341 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें 336 महिला खिलाड़ी भी शामिल है।
 
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “इस आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश का चुनाव करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं।”
 
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि (राज्य में) पहली बार किसी प्रतियोगिता में 75 से अधिक टीमें और 1,341 खिलाड़ी एक साथ प्रतिभाग कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार कर रही हैं।
 
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार, प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद और एडीजी पीएसी सुजीत पांडेय मौजूद थे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख