बेंगलुरु ने पुणेरी पल्टन को 24-20 से दी पटकनी

Webdunia
सोमवार, 11 सितम्बर 2017 (00:15 IST)
सोनीपत। बेंगलुरु बुल्स ने अपनी पिछली हार से सबक लेते हुए पुणेरी पल्टन को नजदीकी मुकाबले में 24-20 से हराकर प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सत्र में अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली।
 
यहां मोतीलाल स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स राई में खेले गए मुकाबले के पहले हाफ में बेंगलुरु की टीम 10-8 आगे थी और टीम ने दूसरे हाफ में भी अपनी बढ़त कायम रखते हुए मुकाबला 24-20 से अपने नाम कर लिया। 
              
बेंगलुरु के लिए कुलदीप सिंह ने पांच, सुनील जयपाल और मोहिन्दर सिंह ने चार-चार तथा अजय कुमार और रोहित कुमार ने तीन-तीन अंक जुटाए। पुणेरी के लिए धर्मराज चेरालतन ने चार तथा दीपक हुड्डा और संदीप नरवाल ने तीन-तीन अंक हासिल किए। 
               
बेंगलुरु की टीम रेड से छह, डिफेंस से 15, आलआउट से दो और एक अतिरिक्त अंक प्राप्त किया जबकि पुणेरी ने रेड से सात, डिफेंस से 11 और दो अतिरिक्त अंक जुटाए। 
               
बेंगलुरु की 13 मैचों में यह चौथी जीत है और वह 29 अंकों के साथ जोन बी में चौथे नंबर हैं। वहीं पुणेरी को नौ मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है और वह 32 अंकों के साथ जोन ए में चौथे नंबर है। 
               
इससे पहले कल एक अन्य मैच में प्रशांत कुमार राय (16 अंक) और स्थानापन्न खिलाड़ी दीपक कुमार दहिया (आठ अंक) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा स्टीलर्स ने बेंगलुरु बुल्स को 38-31 से दिया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख