उम्र के साथ हेराफेरी करने वाले खिलाड़ी प्रतिबंधित हो : गोपीचंद

Webdunia
मंगलवार, 2 अप्रैल 2019 (19:10 IST)
नई दिल्ली। मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद का मानना है कि भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) को उम्र के साथ हेराफेरी करने वाले खिलाड़ियों को प्रतिबंधित कर देना चाहिए ताकि गलत करने वालों के लिए उदाहरण पेश हो सके। 
 
गोपीचंद ने  कहा, मुझे लगता है कि आपको यह सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ निर्णय और मजबूत उदाहरणों की आवश्यकता है। उम्र कम करना अपराध की तरह है इसलिए ऐसे खिलाड़ियों को प्रतिबंधित होना चाहिए। 
 
भारतीय खेलों में उम्र के साथ हेराफेरी करना बड़ी समस्या है जिससे निपटने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) जैसे संघों ने इसके दोषी पाए जाने वाले खिलाड़ियों को प्रतिबंधित करना शुरू कर दिया। 
 
भारतीय टीम के पूर्व कोच विमल कुमार का मानना है कि खिलाड़ियों को प्रतिबंधित करना सही नहीं होगा। साइना नेहवाल को 2015 में विश्व रैंकिंग में नंबर एक और ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले इस कोच ने कहा, किसी खिलाड़ी को 2-3 साल के लिए प्रतिबंधित करना सही होगा। निलंबन से प्रतिभा का नुकसान होगा। 
 
उन्होंने कहा, अगर कोई खिलाड़ी अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 टूर्नामेंटों में अधिक उम्र का पाया जाता है और आपके पास उम्र से हेराफेरी का सबूत है तो ऐसे खिलाड़ियों को यह सजा दी जा सकती है कि वह किसी आयु वर्ग के टूर्नामेंट में नहीं खेल सके और सिर्फ सीनियर टूर्नामेंट में खेल पाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख