पीवी सिंधू को मिला 50 करोड़ का प्रायोजन करार

Webdunia
मंगलवार, 27 सितम्बर 2016 (18:53 IST)
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू की उपलब्धि ने उन्हें स्वदेश लौटते ही नगद ईनामों से मालामाल कर दिया, लेकिन यह सफर यहीं नहीं रूका है और अब सिंधू ने 50 करोड़ रुपए का भारी भरकम करार कर सभी को चौंका दिया है।
        
21 वर्षीय सिंधू ने तीन वर्ष के लिए एक स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के साथ करार किया है, जो किसी गैर क्रिकेटर खिलाड़ी का सबसे बड़ा करार माना जा रहा है। एक अंग्रेजी दैनिक की रिपोर्ट के अनुसार हैदराबादी खिलाड़ी ने बेसलाइन कंपनी के साथ यह करार किया है, जो करीब 50 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है।
         
बेसलाइन कंपनी की सह संस्थापक और प्रबंध निदेशक तुहीन मिश्रा ने कहा कि सिंधू की लोकप्रियता की वजह से बहुत सारी कंपनियां उनके साथ करार करना चाहती हैं। अगले तीन वर्षों तक हम उनकी ब्रांड वैल्यू बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उनकी यह सफलता अविश्वसनीय है।
 
रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अब बैडमिंटन खिलाड़ी की ब्रांड वैल्यू, लाइसेंसिंग और प्रायोजनों के प्रबंधन को देखेगी। मिश्रा ने साथ ही बताया कि सिंधू अपने करार के आखिरी चरण में हैं। 
         
पुलेला गोपीचंद के मार्गदर्शन में सिंधू ने रियो ओलंपिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन का रजत पदक जीता था। वह ओलंपिक में बैडमिंटन में रजत जीतने वाली भी देश की पहली महिला खिलाड़ी हैं। रियो में देश को केवल दो ही पदक मिले हैं जिनमें महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कांस्य जीता है। (वार्ता)
Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

जस्टिन लैंगर ने यह कह कर बता दिया वह नहीं है टीम इंडिया के कोच की दौड में

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

IPL Bidding में RCB द्वारा चुने जाने से पहले क्रिकेट छोड़ने का मन बना रहा था यह स्पिनर

IPL Playoffs से पहले सनराइज़र्स हैदराबाद के क्लासेन कीपर का फॉर्म में आना है टीम के लिए बड़ी खुशखबरी

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

अगला लेख