रानी रामपाल होंगी 'महिला हॉकी विश्व कप' में भारत की कप्तान

Webdunia
शुक्रवार, 29 जून 2018 (19:30 IST)
नई दिल्ली। फॉरवर्ड रानी रामपाल अगले महीने लंदन में होने वाले महिला हॉकी विश्व कप में भारत की कप्तान होंगी। शुक्रवार को विश्व कप के लिए 18 सदस्‍यीय टीम की घोषणा की गई। लंदन में 21 जुलाई को शुरू हो रहे टूर्नामेंट में भारत मेजबान देश एवं दुनिया की दूसरी नंबर की टीम इंग्लैंड, सातवें नंबर की टीम अमेरिका और 16 वीं रैंकिंग वाली टीम आयरलैंड के साथ ग्रुप बी में है।


भारत विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर है। जहां अनुभवी खिलाड़ी रानी टीम की कप्तान होंगी, गोलकीपर सविता उप कप्तान होंगी। साथ ही विश्व कप की टीम में गोलकीपर रजनी इतिमर्पू वापसी कर रही हैं, जिन्हें इससे पहले स्पेन टूर के लिए विश्राम दिया गया था।

टीम इस प्रकार है : 
गोलकीपर : सविता (उप कप्तान), रजनी इतिमर्पू 
डिफेंडर : सुनीता लाकरा, दीप ग्रेस इक्का, दीपिका, गुरजीत कौर, रीना खोखर 
मिडफील्डर : नमिता टोप्पो, लिलिमा मिंज, मोनिका, नेहा गोयल, नवजोत कौर, निक्की प्रधान 
फॉरवर्ड : रानी रामपाल (कप्तान), वंदना कटारिया, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, उदिता। 
(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख