Hanuman Chalisa

फेडरर इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में

Webdunia
शुक्रवार, 16 मार्च 2018 (15:09 IST)
इंडियन वेल्स। गत चैंपियन रोजर फेडरर ने शुक्रवार को यहां इंडियन वेल्स मास्टर्स टूर्नामेंट में चुंग ह्योंग को 7-5, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रिकॉर्ड 6ठे इंडियन वेल्स खिताब की कोशिश में जुटे फेडरर सेमीफाइनल में क्रोएशिया के बोर्ना कोरिच से भिड़ेंगे जिन्होंने 7वें वरीय केविन एंडरसन को 2-6, 6-4, 7-6 से पस्त किया।
 
साल के शुरू में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम करने वाले फेडरर ने चुंग ह्योंग के खिलाफ मुकाबले में अपनी सर्विस पर 70 प्रतिशत अंक जुटाए जबकि उन्होंने सिर्फ एक डगल फॉल्ट की और 4 बार विपक्षी खिलाड़ी की सर्विस तोड़ी। इस तरह उन्होंने 1 घंटे 23 मिनट में जीत हासिल की।
 
पिछले महीने उन्होंने रोटरडम में अपना 97वां एकल खिताब हासिल किया था जिससे वे विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए और एटीपी इतिहास में ऐसा करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख