Hanuman Chalisa

फेडरर ने ग्रासकोर्ट पर दर्ज की 175वीं जीत

Webdunia
शनिवार, 7 जुलाई 2018 (21:42 IST)
लंदन। 8 बार के चैंपियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के चौथे दौर में प्रवेश करने के साथ ही ग्रासकोर्ट पर अपनी 175वीं जीत दर्ज कर ली है। टॉप सीड और विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी फेडरर ने जर्मनी के जॉन लेनार्ड स्ट्रफ को 1 घंटे 34 मिनट में 6-3, 7-5, 6-2 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया, जहां उनका मुकाबला 22वीं सीड फ्रांस के एड्रियन मेनेरिनो से होगा।
 
 
फेडरर की विंबलडन में लगातार सेटों के जीतने की संख्या 29 पहुंच चुकी है और उन्हें 2005 से 2006 के बीच लगातार 34 विंबलडन सेट जीतने का अपना रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 6 और सेटों की जरूरत है। 8 बार के चैंपियन फेडरर विंबलडन में नौवें खिताब की तलाश में हैं। उन्होंने 6 फुट 5 इंच लंबे जर्मन खिलाड़ी को अपने बेहतरीन खेल से कोर्ट पर टिकने नहीं दिया।
 
इस बीच रूस की डारिया कसात्किना ने ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी को 1 घंटे 13 मिनट में 7-5, 6-3 से हराकर चौथे दौर में स्थान बना लिया। बेल्जियम की एलिसन वान उइत्वांक ने एस्तोनिया की एनेट कोंटाविट को 1 घंटे 15 मिनट में 6-2, 6-3 से पराजित किया। 8वीं सीड दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन लगातार सेटों में जीत हासिल कर चौथे दौर में पहुंच गए हैं जबकि 11वीं सीड अमेरिका के सैम क्वेरी और 10वीं सीड अमेरिका की मैडिसन कीज हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख