Hanuman Chalisa

रोजर फेडरर करियर के 100वें खिताब से 3 जीत दूर

Webdunia
शुक्रवार, 2 नवंबर 2018 (16:47 IST)
पेरिस। स्विस स्टार रोजर फेडरर ने इटली के फैबियो फोगनिनी को 6-4 6-3 से हराकर पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इससे यह 37 वर्षीय महान खिलाड़ी अपने करियर के 100वें खिताब से केवल तीन जीत दूर है।


20 बार के मेजर चैंपियन फेडरर ने पिछले हफ्ते अपनी 99वीं ट्रॉफी बासिल में घरेलू कोर्ट पर हासिल की थी। अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए शुक्रवार को उनका सामना जापान के केई निशिकोरी से होगा। वे 2015 के बाद यहां पेरिस मास्टर्स में पहली बार खेल रहे हैं।

उन्होंने यहां 2011 में खिताब जीता था। निशिकोरी ने केविन एंडरसन को 6-4, 6-4 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। चार बार के पेरिस चैंपियन नोवाक जोकोविच ने भी अंतिम चार में जगह बनाई। वे बोस्निया के दामिर जुमहुर पर 6-1, 2-1 से बढ़त हुए बनाए थे, लेकिन तभी प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी ने चोट के कारण हटने का फैसला किया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख